Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फिल्ड कालोनी में यूआईसी के खिलाफ प्रदर्शन ,सड़क पर हुए गढ्ढे में मिटटी ना डाली जाए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आज ग्रीन फिल्ड कालोनी में टूटी -फूटी सड़कों पर हुए गढ्ढे में मिटटी भरे जाने से नाराज पॉकेट की महिलाओं ने अर्बन इम्प्रूवमेंट कंपनी के खिलाफ सड़क पर उत्तर कर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे महिलाओं की मांग हैं कि इन टूटी- फूटी सड़कों पर हुए गढ्ढे में मिटटी न भरा जाए, बल्कि सिमेंटेट और कंक्रीट से रिपेयरिंग किए जाए। इस मामले में यूआईसी के चेयरमैन भारत भूषण का कहना हैं  सड़क बनाने का कार्य जो भी होगा अब कोरोना महामारी के खत्म होने के बाद ही होगा। 

प्रदर्शन कर रहे कल्पना गौड़, डा. स्वाति अग्रवाल का कहना हैं कि गेट नंबर -4 में सीमेंटेड बनी हुई और ठीक उसके सामने गेट नंबर -पांच हैं जहां पर जगह -जगह गढ्ढे हुए पड़े हैं। उसमें आज अर्बन  इम्प्रूवमेंट कंपनी के लोग मिटटी भर रहे थे जिसका वह लोग विरोध कर रहे हैं। उनका कहना हैं कि ये सभी महिलाएं यही के आसपास के मकानों में रहती हैं। विरोध का मुख्य कारण हैं कि जिस गढ्ढे में मिटटी भरे जा रहे हैं। उसमें बारिश आने के बाद मिटटी कीचड़ में तब्दील हो जाती  हैं। इससे भी लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं।  

यदि इसमें मिटटी नहीं डालते हैं तो उसमें बारिश का पानी भर जाता हैं जिसमें गाडी का पहिया   पड़ जाने के कारण आने जाने वाले लोगों के ऊपर उछल कर पड़ जाती  हैं। उनका कहना हैं वह लोग यही चाहते हैं कि यहां हुए गढ्ढे को सीमेंट और कंक्रीटों से भरा जाए। इस प्रदर्शन के दौरान उनके साथ साशा शर्मा, रेनू गुप्ता , राखी अग्रवाल, रमा अग्रवाल, गायत्री, इंद्रा प्रकाश, सुरिता  टिक्कू , संगीता ठाकुर , शार्क अख्तर , आशा विशिष्ठ , नीलम बशिष्ठ व आदि लोग मौजूद थे।       

Related posts

फरीदाबाद : छात्रा की धोखे से गंदी तस्बीर खींच कर वायरल और उल्टा उनके घर में तोड़फोड़ करने के दो आरोपी को बड़खल क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रेटर फरीदाबाद में बढ़तें अपराधों के चलते दहशत में लोग, देर रात मार्केटिंग मैनेजर पर चाकू से हमला, कान और गर्दन कटी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल ने सेक्टर -31 के कम्युनिटी सेंटर में दिव्यांग जनों को 200 मोटर इज ट्राई साइकिल बाटें।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!