Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा वीडियो

पति-पत्नी के झगड़े डेढ़ वर्षीय मासूम की गई जान, पिता ने फर्श पर पटक- पटक कर मार डाला-देखें वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नॉएडा: नोएडा के सैक्टर-22 में पति-पत्नी के झगड़े में डेढ़ साल की मासूम बच्ची की जान चली गई। पत्नी की शिकायत पर सैक्टर-24 थाने की पुलिस पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपित पिता  को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर-22 के सी. ब्लॉक के पास झुग्गियों में बिहार के अररिया निवासी जमशेद रहता है। किसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया।

उसकी पत्नी गुलफ़्ता का कहना हैं कि मैं खाना खा रही थी, उसी दौरान  मेरे पति ने आकर मुझसे झगड़ा करना शुरू कर दिया और उसने मुझे बर्तन फेक-फेक कर मारना शुरू कर दिया। मैं उससे बचने के लिए बाहर आ गई, तो उसने अपना गुस्सा मेरी बेटी पर उतारा और उसके पैर पकड़कर उसे फर्श पर पटक दिया, जब मैं बच्ची को बचाने के लिए गई तो उसने मेरे बाल पकड़कर मुझे फिर से पीटना शुरू कर दिया। इस बीच लोग आ गए और बीच बचाव किया और बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए मैं  उसे सरकारी अस्पताल ले गई। लेकिन बच्ची  नहीं बच पाई।

एडिशनल डीसीपी पति-पत्नी के झगड़े के बीच में उनकी डेढ़ साल की बेटी आ गई जिसे गुस्से में जमशेद ने डेढ़ साल की बेटी को उठाकर पत्नी के ऊपर फेंक दिया। लेकिन, वह फर्श पर गिर गई। इससे वह जख्मी हो गई। उसे स्थानीय हॉस्पिटल ले जाया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टर ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। लेकिन, दिल्ली के रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाबत मृतक बच्ची के पिता जमशेद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर शनिवार को सेक्टर-12/22/56 तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।   

Related posts

पीएम मोदी ने कहा था अगले 6 सालों में किसानों की आमदनी डबल हो जाएगी, उल्टा, बीते 6 सालों आमदनी घटी हैं -कांग्रेस

Ajit Sinha

लड़की  को उसी के कमरे में बनाया हवस का शिकार, सिर्फ 3 दिन पुरानी थी मुलाकात,केस दर्ज  

Ajit Sinha

हरियाणाः पीआईटीएनडीपीएस अधिनियम के तहत ड्रग पेडलर को नजरबंद करने के आदेश जारी।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!