Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: जिला में लॉकडाउन के दौरान सेक्शन-7ए के तहत अनियमित जगहों पर कोई भी रजिस्ट्री नहीं की गई है- तहसीलदार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: उपायुक्त यशपाल के आदेशानुसार जिला में लॉकडाउन के दौरान सेक्शन-7ए के तहत अनियमित जगहों पर कोई भी रजिस्ट्री नहीं की गई है। कुछ व्यक्ति इसका गलत व भ्रामक प्रचार कर रहे हैं जोकि गलत है। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। बड़खल के तहसीलदार गुरुदेव सिंह ने इस संबंध में बताया कि फरीदाबाद जिले में लॉकडाउन के दौरान सेक्शन-7 ए के तहत फरीदाबाद में अनियमित जगहों पर कोई रजिस्ट्री नहीं हुई है, बल्कि रजिस्ट्री को सुचारू ढंग से करने के लिए अच्छे कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सिस्टम को और भी पारदर्शी बनाने के लिए रजिस्ट्री बंद की हुई हैं। गुरुदेव सिंह ने बताया कि जिला उपायुक्त ने इसके लिए सभी तहसीलों को कड़े निर्देश दिए हुए हैं कि वह अवैध कॉलोनी में रजिस्ट्रीया ना करें और अब जब तक सरकार ने रजिस्ट्री पर रोक लगा रखी है, तो अब कोई भी रजिस्ट्री नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद में लॉकडाउन  के समय अवैध कॉलोनी में रजिस्ट्री करने की गलत  अफवाहों का प्रचार किया जा रहा था, जो कि बिल्कुल गलत है, इस तरह की कोई भी रजिस्ट्री नहीं की गई है।  

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग :शिकायतों की रिपोर्टिंग के लिए हरियाणा सरकार ने लागू की मानक संचालन प्रक्रिया

Ajit Sinha

फरीदाबाद : वाईएमसीए विश्वविद्यालय से मुख्यमंत्री ने किया ‘सक्षम कौशल प्रमाणन कार्यक्रम’ का शुभारंभ।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 11 महीनों में 4670 नशा तस्कर गिरफ्तार, 3000 से ज्यादा केस दर्ज- पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर

Ajit Sinha
error: Content is protected !!