Athrav – Online News Portal
जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली मध्य प्रदेश

खदान की खुदाई करने वाला शख्स हुआ मालामाल, अंदर से मिला 35 लाख रूपए का हीरा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
हीरों की खदानों के लिए प्रसिद्ध मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में 35 वर्षीय एक व्यक्ति को खदान की खुदाई के दौरान मंगलवार को 10.69 कैरेट का उच्च क्वालिटी का एक बेश कीमती हीरा मिला है. जानकारों के मुताबिक यह नीलामी में 35 लाख रूपये में बिक सकता है. हीरा कार्यालय पन्ना के हीरा अधिकारी आर.के. पाण्डेय ने एक न्यूज़ एजेंसीज  को बताया कि आनंदी लाल कुशवाहा को आज उज्ज्वल क्वालिटी का एक बेशकीमती हीरा मिला है. इसका वजन 10.69 कैरेट है.

उन्होंने कहा कि यह हीरा उसे पन्ना जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर रानीपुर की उथली हीरा खदान की खुदाई के दौरान मिला है. उन्होंने कहा कि कुशवाहा ने इस हीरे को यहां हीरा कार्यालय में जमा कर दिया है और इसे बेचने के लिए आगामी नीलामी में रखा जाएगा. इस हीरे की नीलामी से जो भी पैसा मिलेगा, वह टैक्स काट कर उस व्यक्ति को दिया जाएगा.इसी बीच, आनंदी लाल कुशवाहा ने बताया, ‘इससे पहले भी इसी खदान की खुदाई के दौरान मुझे 70 सेंट का हीरा मिल चुका है और अब मुझे 10.69 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला है.’ हीरा की जानकारी रखने वालों के अनुसार इस हीरे की कीमत 35 लाख रूपये तक मिल सकती है.

Related posts

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के छोटे भाई मौलाना अम्मार ने पाकिस्तान में बालाकोट एयर स्ट्राइक की पुष्टि की है.तबाही का रोया रोना

Ajit Sinha

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दो दिवसीय उत्तराखंड प्रवास।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: दिल्ली में हुई भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक, मेयर और चेयरमैनों के नाम का फाइनल पैनल तैयार

Ajit Sinha
error: Content is protected !!