Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: जब तक लाइनमैन को बहाल नही किया जाता तब तक उनके संघर्ष की ये लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन के बैनर तले बल्लभगढ़ बिजली निगम की सबडिवीजन सिटी-वन में कर्मचारियों का धरना जारी रहा। सबडिवीजन के प्रधान सुरेन्दर शर्मा की अध्यक्षता में चल रहे इस प्रदर्शन में गुस्साए कर्मचारियों ने लाइनमैन की बहाली कि माँग पर अड़े रहे । जिसके विरोध स्वरूप कर्मियों ने सिटी-वन के एसडीओ, बल्लभगढ़ एक्सईएन व फरीदाबाद सर्कल के अधीक्षक अभियन्ता के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जोरदार नारेबाजी की । धरने पर मौजूद फरीदाबाद सर्कल सचिव सन्तराम लाम्बा ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने साथी की बहाली की माँग पर अड़े कर्मचारियों ने दरी बिछाकर बिजली दफ्तर सिटी-वन के सामने डेरा डाल दिया। आखिर किन वजहों से निर्दोष लाइनमैन को बेवजह निलंबित किया गया है।

जब तक लाइनमैन को बहाल नही किया जाता तब तक उनके संघर्ष की ये लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। निगम अधिकारी किसी पुख्ता जाँच के बिना ही निर्दोष लाइनमैन पर कार्यवाही करते हुए उसे दोषी करार कर सस्पेन्ड कर दिया जो न्याय संगत नही है। निर्दोष के खिलाफ हुई इस उत्पीड़न की कार्यवाही से आहत होकर आज कर्मचारी लामबन्द होने को मजबूर हुआ है। जिसे कर्मचारी और उनकी यूनियन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही करेगी। निर्दोष लाइनमैन के साथ अन्याय के खिलाफ न्याय की इस लड़ाई में एचएसईबी वर्कर यूनियन पुरजोर विरोध  करती है । बल्लभगढ़ यूनिट प्रधान कर्मवीर यादव का कहना है कि जो भी इस घटनाक्रम में दोषी हैं । उन्हें सजा मिले, ना कि निर्दोष को जबरन दोषी बनाया जा रहा है । अभी तो कर्मचारियों का यह प्रदर्शन दफ्तर पर शान्तिपूर्ण तरीके से चल रहा है। इस मौके पर विनोद शर्मा, सोनू,बृजपाल, मुकेश, अनिल, सियाराम, राजबीर, पन्नालाल, मदनगोपाल, धीरसिंह, प्रीतम, बलजीत, दिगम्बर, मुरारी, संजय, सतिराम, महेश, देवदत्त, धर्मपाल आदि भारी संख्या में बिजली कर्मचारी धरने प्रदर्शन में शामिल रहे ।  

Related posts

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -48 की जवाबी कार्रवाई में मारा गया आरोपित बल्लू, इसके दो साथियों को पुलिस ने लिया हिरासत में।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर ने आज प्रभु श्री राम मंदिर अयोध्या के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा निकाली।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कांग्रेस पूर्व सांसद अवतार भड़ाना के होली मिलन समरोह में प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर पहुंचे, भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट दूरी बनाए रखा।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!