Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा वीडियो

नॉएडा: ग्रेटर नोएडा में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली -देखें वीडियो

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा के थाना कासना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि चकमा देकर भाग रहे दूसरे बदमाश को पुलिस कोम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इन बदमाशों के पास से पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए  है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना कासना पुलिस को एक मुखबिर से इनपुट मिला था की वाहन चोरो का गैंग किसी वारदात को अंजाम देने के लिए ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने ओमी क्राउन-1 के पास नाका लगा वाहनो की चेकिंग शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद बाइक पर सवार दो संदिग्ध लोग दिखाई दिए । जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली बदमाश को लग गई और वह जमीन पर गिर पड़ा, जबकि उसका दूसरा साथी अंधरे का फायदा उठाते हुए झाड़ियों  में छिप गया। पुलिस ने घायल बदमाश को अपनी गिरफ्त में ले लिया जिसकी पहचान देव प्रकाश उर्फ देवा के रूप में हुई हैं और उसके पैर में गोली लगी है। चकमा देकर भाग रहे दूसरे बदमाश प्रमोद को पुलिस कोम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश देवा को उपचार के लिए जिला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

डीसीपी ने बताया कि घायल देवा शातिर बदमाश है। इसके खिलाफ थाना बिसरख, थाना सेक्टर -20 व  जनपद संभल में कई मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी की पांच मोटर साइकिल बरामद की है। इन बदमाशों के पास से पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए है।

Related posts

नोएडा: पुलिस और बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़ एक लूटेरा पुलिस की गोली लगने से घायल-देखें वीडियो 

Ajit Sinha

कृषि कानून के विरोध में जारी आंदोलन में भाग लेने के लिए दिल्ली जाने के लिए अड़े किसान चिल्ला बॉर्डर पर जमे-देखें वीडियो 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: थाना भूपानी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई खुनी संघर्ष में 5 लोग हुए घायल, एक शख्स को लगी गोली, दोनों पक्षों पर केस दर्ज।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!