Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़: पलवल पुलिस ने एक कंटेनर से 619 किलोग्राम गांजा किया बरामद, दो आरोपितों को किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों पर प्रहार करते हुए जिला पलवल में एक कैंटर से 619 किलोग्राम 450 ग्राम गांजा जब्त कर इस सिलसिले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। हरियाणा पुलिस के क प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि गिरफ्तार आरोपितों  की पहचान उत्तर प्रदेश के महराना निवासी सुखदेव व गांव सिलौठी निवासी दीपक के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी गांजा को उड़ीसा से पलवल में सप्लाई के लिए लाए थे। वे इसे नशीली दवाओं के आदी लोगों के बीच ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाना चाहते थे।
     
उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कैंटर में पांच-छह व्यक्ति तस्करी के लिए ड्रग्स भरकर लाएगें जिसे डिजायर कार में पायलट करेंगे। इनपुट के आधार पर, पुलिस टीम तुरंत कार्रवाई में जुट गई और रहीमपुर पुल पर एक चेक-पॉइंट स्थापित किया। कुछ समय बाद, एक कार दिखाई दी जिसका चालक कुछदेर रूककर वाहन को भगा ले गया। इसके पश्चात, 5 मिनट के बाद, हरियाणा नंबर का एक कैंटर भी दिखाई दिया। जब पुलिस ने इसे नाका पर रोकने की कोशिश की,
   
तो चालक ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम ने आरोपितों  को काबू कर लिया।  वाहन की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में 619 किलोग्राम 450 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस संबंध में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और दूसरों की भागीदारी का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। आरोपी को पूछताछ के लिए और अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।
         

Related posts

चिंता, ताजा कोरोना बुलेटिन:फरीदाबाद में कोरोना पॉजिटिव के नए 9 केसों के साथ कुल मरीजों की संख्या 70 हो गई हैं।

Ajit Sinha

पुलिस केवल एक रोजगार नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और देश के प्रति सेवा का सम्मान है- मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Ajit Sinha

आगामी खरीफ सीजन खरीद को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिए निर्देश

Ajit Sinha
error: Content is protected !!