Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: खेड़ी पुल थाना पुलिस ने एक पहलवान को एक पिस्तौल रहने के जुर्म में किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: थाना खेड़ी पुल अंतर्गत पुलिस ने एक युवक को देशी तमंचा एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बाउंसर है और अवैध रूप से शराब बेचने का काम करता है। इससे पूर्व भी उस पर अनेक मुकद़्दमे दर्ज हैं। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक थाना खेड़ी पुल अंतर्गत बशीर बाग कॉलोनी ,ओल्ड फरीदाबाद निवासी ओमप्रकाश भूरा उर्फ रूडल को पुलिस ने एक देशी तमंचा एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

आरोपी शख्स पहलवान है और अवैध रूप से शराब बेचने का काम करता है। बदमाश किस्म के आवारा लडक़ों के साथ इसका उठना-बैठना है। आरोपी शख्स ने यह तमंचा एवं कारतूस उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित रौंद निवासी एक पहलवान से दंगल के दौरान खरीदी थी। अपनी हिफाजत के लिए यह अवैध हथियार रखता था और लोगों को डराने -धमकाने में प्रयोग करता था। पुलिस ने गिरफ्तार कर शख्स  के खिलाफ मुकद्दमा नं.- 228 धारा आर्म एक्ट के तहत दकेस र्ज कर लिया है। इससे पूर्व भी भूरा के खिलाफ ओल्ड फरीदाबाद में मुकद्दमा नं. -176, दिनांक 1.6.17 एक्साईज एक्ट, ओल्ड फरीदाबाद में ही मुकद्दमा नं. 235 दिनांक 8.7.19 धारा 323, 506, 34 आईपीसी सहित एक्साइज एक्ट कलंद्रा में भी पेश हो चुका है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिकारियों की साप्ताहिक बैठक आयोजित

Ajit Sinha

फरीदाबाद:मंझावली पुल, तिगांव रोड का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करें: राज्य मंत्री राजेश नागर

Ajit Sinha

भाजपा सरकार को नींद से जगाने का काम करेगी ‘भारत बचाओ रैली’ की सफलता : सुमित गौड़

Ajit Sinha
error: Content is protected !!