Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गुरुग्राम: प्राइवेट कंपनी की सीनियर सेल्स मैनेजर की हत्या, ब्यॉयफ्रेंड के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

गुरुग्राम: दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में सेक्टर-66 स्थित एक इंटीरियर डिजाइन कंपनी में सीनियर सेल्स मैनेजर 28 वर्षीय रिदा मसरूर चौधरी की उनके कमरे में ही शनिवार देर रात हत्या कर दी गई। पंखे में साड़ी का फंदा बंधा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटकाने का प्रयास किया गया था। शरीर के ऊपर कई जगह चोट के निशान थे। यही नहीं कमरे का दरवाजा भी खुला था। इस हत्या से इलाके में सनसनी मच गई। परिजनों की शिकायत पर जान गंवाने वाली रिदा मसरूर चौधरी के ब्यॉयफ्रेंड हबीब उर्फ विवान के खिलाफ डीएलएफ फेज-तीन थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रविवार को पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजनों को सौंप दिया गया।

खबर  के मुताबिक, मूल रूप से उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ में केला नगर स्थित सेंट्रल टावर निवासी रिदा मसरूर चौधरी डीएलएफ फेज-तीन में किराये पर रहती थीं। वह तलाकशुदा थीं। एक साल पहले हबीब नामक युवक से उनकी दोस्ती हुई थी। परिजनों का कहना है कि हबीब अपने आपको अविवाहित बताते हुए शादी करने की बात कही थी। कुछ महीने पहले रिदा को पता चला कि हबीब पहले से ही शादीशुदा है। इसके बाद वह उससे अलग होना चाहती थीं, लेकिन हबीब अलग रहने को तैयार नहीं था। इस वजह से दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था।

पुलिस के मुताबिक स्वजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर आरेापित की तलाश शुरू कर दी गई है। उस की गिरफ्तारी से ही पूरी सच्चाई सामने आएगी। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक फांसी लगाने से मौत होने की बात सामने आई है। अब शव फर्श पर कैसे पड़ा था, इसका जवाब आरोपित की गिरफ्तारी से ही सामने आएगा। इसके अलावा भी कई एंगल से जांच की जा रही है।

Related posts

बुलेट पर हुड़दंगबाजी, जुगाड़ व्हीकल जैसी उल्लंघना पर ट्रैफिक पुलिस सख्त, 1 दिन में 386 चालान काटे।

Ajit Sinha

दो अपराधी भाइयों के द्वारा स्कूल की जमीनों पर अवैध रूप से बनाई गई मकानों पर चला जिला प्रशासन का बुलडोजर।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस और एचएसएनसीबी ने पीआईटीएनडीपीएस अधिनियम, 1988 के प्रावधानों को लागू करके नशा तस्करों पर कसा शिकंजा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!