Athrav – Online News Portal
जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली

जब बीच सड़क से एक तेंदुआ अपने दो बच्चों के साथ अचानक आया तो वहां से गुजरने वाले लोगों की थम गई सांसें-देखें वीडियो  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: आईएएस सुप्रिया साहू ने कल शनिवार को अपने ट्विटर हेंडल पर एक शानदार वीडियो शेयर किया हैं, जिसे देख कर आपका दिल खुश हो जाएगा। इस वीडियो में साफ़ तौर पर दिखाई दे रहा हैं कि एक तेंदुआ अपने दो बच्चों के साथ सड़क पार कर रहा हैं। इस नज़ारे को देख कर इस सड़क से गुजरने वाली तक़रीबन सभी गाड़ियां बिल्कुल थम जाती हैं। 


सड़क पार करने के बाद तेंदुआ का एक बच्चा वापिस बीच सड़क पर लौट आता हैं। जिसे लेने के लिए तेंदुआ फिर से वापिस बीच सड़क पर आ जाता हैं और अपने मुंह में अपने बच्चों को पकड़ कर अपने साथ ले जाना चाहता हैं।वावजूद इसके वह बीच सड़क पर बैठ जाता हैं। तब तक बीच सड़क पर गाड़ियां रुकी हुई होती हैं. इस अदभुत नज़ारे को अपने -अपने गाड़ियों में बैठे  सभी लोगों ने अपने आंखों से देखा। इस वीडियो के अब तक 980 व्यूज हो चुके हैं। आईएएस सुप्रिया साहू ने अपने कैप्शन में लिखा हैं कि “हर परिवार के पास एक विशेष बच्चा होता है, जिसका अपना तरीका होता है” तेंदुआ बेशक इंसानों व जानवरों का पेट भरने के लिए शिकार करता हो पर अपने बच्चों को बहुत प्यार करता हैं। 

Related posts

लाइव वीडियो सुने: राहुल गांधी आज सूरत कोर्ट में अपील करने के नाम पर हुड़दंग मचाने वाले हैं-संबित पात्रा

Ajit Sinha

हरियाणा के प्रभारी व राज्य सभा सांसद जाने माने शिक्षाविद् मास्टर सतबीर गोयत आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

Ajit Sinha

शादी में शामिल होने के लिए दुल्हन ने रख दी ऐसी शर्त, सन्न रह गए मेहमान

Ajit Sinha
error: Content is protected !!