Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 50000 के ईनामी कुख्यात बदमाश को किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज एक 50000 रूपए के ईनामी बदमाश विजेंदर उर्फ़ विंदर को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार किए गए इस बदमाश पर हत्या, हत्या की कोशिश , रंगदारी, मारपीट के कुल 9 मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक कुख्यात बदमाश विजेंदर @ बिंदर को विशेष सेल ने वर्ष 2014 में गिरफ्तार किया था जब  उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर एक  संजीव भारद्वाज से 15 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी, एक प्रॉपर्टी डीलर और उसे और उसके  परिवार को खत्म करने की धमकी भी दी थी। । इस संबंध में एक केस एफआईआर नंबर- 41/2014, दिनांक 4/9/2014, भारतीय दंड सहिंता की धारा 387,341,506/34 आईपीसी, थाना  स्पेशल सेल में दर्ज की गई थी।

पुलिस की माने तो वर्ष- 2017 में, विजेंदर @ बिंदर ने अपने साथियों के साथ एक नितिन की हत्या की, जबकि एक हिमांशु @ बंटू को घायल कर दिया। इस प्रकरणमें एफआईआर संख्या 452/2017, दिनांक 28.12.2017, भारतीय दंड सहिंता की धारा  302,307,34 आईपीसी आर्म्स एक्ट, थाना कंझावला दर्ज किया गया था और विजेंदर @ बिंदर को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। यह मामला हालांकि,लंबित है,जांच के दौरान, उन्होंने नवंबर- 2018 के महीने में ट्रायल कोर्ट से अंतरिम जमानत प्राप्त की और उसके बाद आत्मसमर्पण नहीं किया और फरार रहे। कुख्यात बदमाश विजेंद्र उर्फ़ विन्द्र पर  50,000 / – रूपए का इनाम  इसलिए दिल्ली पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी पर घोषित किया गया था।

Related posts

भ्रष्टाचार के मामले में शामिल श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र का एक कर्मचारी एसीबी के हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

स्कूली बच्चों ने कद को लेकर छात्र को किया परेशान, गुस्से में आकर बोला बच्चा- मां मुझे चाकू दे दो, मैं खुद को मारना चाहता हूं

Ajit Sinha

राहुल गांधी बोले: कांग्रेस पार्टी आरएसएस को देश का संविधान नहीं बदलने देगी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!