Athrav – Online News Portal
Surajkund फरीदाबाद

फरीदाबाद: सूरजकुंड स्थित अरावली पहाड़ों के बीचों बीच बने कृत्रिम झील में डूबने से दो बच्चों की मौत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सूरजकुंड रोड स्थित अरावली पहाड़ों के बीचों  बीच बने कृत्रिम झील में नहाते वक़्त दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को अपने कब्जे में लेकर जिले के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौप दिया हैं। सूरजकुंड थाना पुलिस ने इस मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई की हैं। 
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कल रविवार के दोपहर के लगभग दो-ढाई  बजे एक ही साइकिल पर सवार होकर लाल कुआ ,तुगलकाबाद, दिल्ली से चल कर सूरजकुंड रोड स्थित अरावली पहाड़ों के बीचों बीच बने कृत्रिम झील नहाने के लिए पहुंचे थे जैसे ही दोनों बच्चे नहाने के लिए झील में घुसे और नहाते हुए दोनों बच्चे अचानक पानी ज्यादा होने की वजह से डूबने लगे। पुलिस की माने तो इस घटना की सूचना पुलिस को सांय  4 -5 बजे मिली थी तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और दोनों बच्चों को भारी मशक्कत के बाद कृत्रिम झील से बाहर निकाला। जिसे दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां पर दोनों बच्चों की मौत गई। मरने वाले बच्चों में एक का नाम अमन निवासी लाल कुंआ, उम्र 11 साल व समीर निवासी लालकुंआ, तुगलकाबाद, दिल्ली , उम्र 14 साल हैं।  आज सूरजकुंड थाना पुलिस ने दोनों बच्चे के शवों का जिले के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौप दिया हैं।  

Related posts

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता टीम ने की अवैध अहाता में छापेमारी, विदेश शराब व100 पेटियां बीयर की बरामद की हैं।

Ajit Sinha

नव चयनित पटवारियों की प्रशिक्षण अवधि डेढ़ वर्ष की बजाय होगी एक वर्ष, प्रशिक्षण अवधि भी सेवा में होगी शामिल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद की शान हैं सावर्जतीय सामूहिक विवाह, एक साथ 50 घोड़ियों पर 50 दुल्हें नजर आएगें, बैंडों की धुनों पर झूम उठेगा शहर।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!