Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद में आज 165 नए कोरोना संक्रमित केस आए है

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट  
फरीदाबाद: उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 32964 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 11287 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 21597लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 29066 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 23759 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 19398 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 465  की रिपोर्ट आनी शेष है।
अब तक 3896 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 585 लोगों को  अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 650 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 2581  मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 80 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें  74 मरीज क्रिटिकल हालत में अस्पताल में दाखिल किए गए हैं इसी के साथ 14 मरीजो को आईसीयू में रखा गया है । 125 ऐसे मरीज हैं जो 10 दिनों से ज्यादा से  अस्पताल में दाखिल हैं आज जिले में  165 नए केस  आए हैं जिसमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रही।

Related posts

हरियाणा सरकार ने कोविड-19 रोगियों को बड़ी राहत देते हुए लैब में जरुरत के टेस्टों की दरों को सीमित कर दिया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: रिटर्निंग अधिकारी डॉ आनंद शर्मा ने नाकों का किया औचक निरीक्षण

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने दिल्ली- एनसीआर में हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो तस्कर पकड़े गए।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!