Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों को संबोधित किया और कहा कि एक देश एक राशन कार्ड होगा, सुने वीडियो में।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरे देश में एक राशनकार्ड पर काम किया जाएगा. आज अगर सरकार सबको राशन दे रही है तो उसका क्रेडिट अन्न दाता किसान औऱ दूसरा ईमानदार टैक्सपेयर को जाता है.आपने देश का अन्न भंडार भरा है इसलिए आज गरीब का चूल्हा जल रहा है. आपने ईमानदारी से टैक्स भरा है, अपना दायित्व निभाया है इसलिए आज देश का गरीब संकट से मुकाबला कर पा रहा है. मैं हर किसान और करदाता को धन्यवाद देता हूं. आने वाले समय में हम अपने प्रयासों को और तेज करेंगे. हम सभी को सशक्त करने के लिए निरंतर काम करेंगे.

पीएम ने कहा कि कोरोना से लड़ते हुए भारत में 80 करोड़ लोगों को तीन महीने का राशन मुफ्त दिया गया है. इसके अतिरिक्त प्रत्येक परिवार को हर महीने एक किलो दाल भी दी गई. एक तरह देखें तो अमेरिका की कुल जनसंख्या से ढाई गुना अधिक लोगों को, ब्रिटेन की जनसंख्या से 12 गुना अधिक लोगों को, और यूरोपीय यूनियन की आबादी से दोगुने से ज्यादा लोगों को सरकार ने मुफ्त अनाज दिया.

Related posts

शिक्षक दिवस के मौक़े पर दिल्ली नगर निगम स्कूलों के 99 शिक्षकों को एमसीडी टीचर्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

Ajit Sinha

सीपी दिल्ली ने आज साहसी कांस्टेबल करतार सिंह को बारी से हटकर पदोन्नति प्रदान की, हेड कांस्टेबल बनाया।

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: चुग ने कहा – ‘भारत अब आतंकी भस्मासुरों को छोड़ने वाला नहीं, ऑपरेशन सिन्दूर न्याय की अखंड प्रतिज्ञा है’

Ajit Sinha
error: Content is protected !!