Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

कोरोना योद्धा डॉक्टर असीम गुप्ता के परिवार को देंगे एक करोड़ की सम्मान राशि- अरविंद केजरीवाल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलएनजेपी अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर असीम गुप्ता की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना योद्धा डाॅ. असीम गुप्ता की मौत पर उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि डाॅ. असीम गुप्ता हम सभी लोगों के लिए प्रेरणा हैं और हम उनकी सेवा को नमन करते हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि डॉ. असीम गुप्ता एलएनजेपी अस्पताल के बहुत वरिष्ठ डॉक्टर थे। वह एनेस्थेलाॅजिस्ट थे। उनकी ड्यूटी आईसीयू में थी। पिछले कुछ महीनों से करोना के मरीजों का इलाज करने की उनकी ड्यूटी चल रही थी। उनके सभी साथी ही बताते हैं कि वह बहुत शिद्दत और मेहनत के साथ मरीजों की सेवा कर रहे थे। 
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना के मरीजों की सेवा करते करते 3 जून को डॉक्टर असीम गुप्ता को कोरोना हो गया था। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया और अंत में वे कोरोना से लड़ते-लड़ते हम सभी को छोड़कर चलेंगे। उनकी पत्नी भी डॉक्टर हैं। आज उनकी पत्नी से लंबी बात हुई। उनकी पत्नी को भी कोरोना हो गया था, लेकिन उनकी पत्नी कोरोना से अब ठीक हो चुकी हैं और अब वह बिल्कुल स्वस्थ हैं। हम सभी प्रार्थना करते हैं कि डॉ. असीम गुप्ता को भगवान अपने चरणों में जगह दे। ऐसे लोगों की वजह से ही आज हम लोग कोरोना से लड़ पा रहे हैं। डॉ. असीम गुप्ता हम सभी लोगों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा हैं और हम सभी दिल्ली वासी और देशवासी उनकी इस सेवा को नमन करते हैं। दिल्ली सरकार उनके सम्मान में उनके परिवार को 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि देगी। उनके जान की कोई कीमत नहीं है। ऐसे लोग देश की और इंसान की सेवा करते-करते हंसते- हंसते हमें छोड़ कर चले जाते हैं, लेकिन उनके जाने के बाद यह एक छोटी सी राशि है,जो देश की तरफ से, दिल्ली के लोगों की तरफ से उनके परिवार को दी जाएगी।

Related posts

बिहार के सीएम नितीश कुमार आज फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत  आत्म हत्या केस की सिफारिश सीबीआई को करेगी 

Ajit Sinha

प्रियंका गांधी बोलीं- अमेरिका के सामने झुककर व्यापार समझौता करने और पश्चिम एशिया युद्ध से देश में संकट बढ़ेगा-वीडियो सुने

Ajit Sinha

नई बिल्डिंग में बने 148 कमरों में एक साथ पढ़ सकेंगे 4500 विद्यार्थी, सुबह छात्राओं और शाम को लगेगी छात्रों की कक्षाएं : उप मुख्यमंत्री

Ajit Sinha
error: Content is protected !!