Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद के एक सोसायटी में पुलिस की छापेमारी,असली बदमाश पकड़ा नहीं, दूसरा शख्स दो हथियार सहित पकड़ा गया।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-76 स्थित पार्क सोसायटी निवासी कई घंटे तक सहमे रहे। इस सोसायटी में  एक साथ काफी पुलिसकर्मी हथियारों से लैस होकर आए थे और सभी लोगों को अपने-अपने फ्लैट से न निकलने की हिदायत दी। लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर हुआ क्या है। लोग डर रहे थे कि कहीं दिल्ली से कोई आतंकी तो यहां आकर नहीं छुप गया है। बाद में पता चला कि रेवाड़ी पुलिस स्थानीय पुलिस को साथ लेकर इस सोसायटी में आई थी। पुलिस  माने तो यह छापेमारी की घटना आज शाम 7 बजे की हैं। 
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कुख्यात बदमाश पपला गुर्जर के छिपे होने के शक में यह छापामारी की गई। रेवाड़ी पुलिस ने बुलैट प्रुफ जैकेट पहनी हुई थी और सभी के हाथ में हथियार थे। यह भी जानकारी मिली है कि रेवाड़ी पुलिस दो बदमाशों को अपने साथ लेकर गई है,  इस बारे में बीपीटीपी थाना एसएचओ  वीरेंद्र सिंह से बात की गई , तो उन्होंने यही बताया कि रेवाड़ी पुलिस को इस सोसायटी में किसी बदमाश के छुपे होने की सूचना थी, हालांकि किसी बदमाश को साथ लेकर जाने की बाबत उन्होंने कुछ नहीं बताया।उनका कहना हैं कि इस छापेमारी के दौरान रेवाड़ी पुलिस जिसे पकड़ने आई थी पर वह तो नहीं मिला पर इस छापेमारी के दौरान राहुल नाम के एक शख्स को जरूर  गिरफ्तार किया गया जिसके पास से दो हथियार बरामद किए गए हैं। इस आरोपित का रेवाड़ी पुलिस की कार्रवाई से कोई लेना देना नहीं हैं। उसकी कार्रवाई लोकल पुलिस ने  की हैं।   

Related posts

फरीदाबाद: शादी का झांसा देकर लड़की से दुष्कर्म, गर्भवती, गर्भपात से तबियत हुई ख़राब, इलाज के दौरान लड़की हुई मौत।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से चार आईएएस अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बेटी तरक्की के किसी भी मामले में बेटे से कम नहीं होती है। उपायुक्त समीरपाल सरों

Ajit Sinha
error: Content is protected !!