Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव वीडियो

स्पा की आड़ में चल रहे देहव्यापार के धंधे का पुलिस ने किया पर्दाफाश, इस वीडियो में एसीपी क्राइम को सुने।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:स्पा की आड़ में चल रहे देहव्यापार का थाना महिला पश्चिम की पुलिस टीम ने  पर्दाफाश किया हैं। पुलिस ने इस स्पा  के मैनेजर को किया गिरफ्तार, आपत्तिजनक हालात में मिले कुल 2 लड़कों और 6 लड़कियों को  जांच पड़ताल के बाद छोड़ दिया गया। यह जानकारी आज एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने दिया। आप इस खबर में प्रकाशित वीडियो में एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान को सुन सकतें हैं। 

एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान के अनुसार कल बुधवार को थाना महिला पश्चिम पुलिस को एक गुप्त सूत्रों के माध्यम से सूचना मिली कि बैंक मार्किट सैक्टर-14, गुरुग्राम में  OSCAR3 SPA के नाम से बने हुए SPA में SPA की आड़ में देहव्यापार (वेश्यावृत्ति) का धन्धा चल रहा हैं । इस सूचना पर थाना महिला पश्चिम, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने अपने बोगस ग्राहक को स्पा  में भेजा तो पाया कि वहां पर मौजूद लड़कियों  द्वारा मसाज के नाम पर देहव्यापार का काम कर रही है। उनका कहना हैं कि उक्त स्पा  से पुलिस टीम ने *स्पा की आड़ में देहव्यपार करने वाली 6 लड़कियों  व स्पा के मैनेजर व अन्य 2 लड़कों  सहित 9 लोगों को हिरासत में ले लिया गया। 
इसके बाद OSCAR3 स्पा के मैनेजर व मालिक द्वारा स्पा की आड़ में देहव्यापार करने पर इनके खिलाफ कानून की उचित धाराओं के तहत थाना सैक्टर -14, गुरुग्राम में मुकदमा  दर्ज करके स्पा के मैनेजर *उमेश निवासी विजयवाड़ी अगमच्छो थाना पुलबाजार जिला दार्जलिंग, पश्चिम बंगाल हाल निवासी फाजिलपुर, थाना बादशाहपुर, गुरुग्राम* को मुकदमे में गिरफ्तार किया गया व बाकी के आरोपितों को मुकदमें में जांच के बाद छोड़ दिया गया हैं। उनका कहना हैं कि आरोपित  से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि यह उक्त स्पा  पर बतौर मैनेजर काम करता है और उसकी  बहन इस स्पा  की मालिक है। आरोपित  की बहन और उक्त स्पा की मालिक को भी मुकदमें में जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Related posts

जन्मदिन पर उपहार को लेकर उपसे विवाद में, दामाद ने अपनी पत्नी और सास की कैंची घोंपकर सनसनीखेज हत्या कर दी-पकड़ा गया।

Ajit Sinha

पटवारी के निजी सहायक को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा.

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: दिल्ली पुलिस अकादमी ने ब्लॉकचेन और क्रिप्टोकरेंसी पर कार्यशाला आयोजित की।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!