Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: नए अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने अपना पदभार ग्रहण किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने पदभार ग्रहण के साथ ही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों को मूर्त रूप देना शुरू कर दिया है। पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों की मीटिंग ली तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय की विभिन्न ब्रांच में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे जनकल्याणकारी योजनाओं व परियोजनाओं तथा नीतियों का क्रियान्वयन निर्धारित समय अवधि में पूरा करें। उन्होंने अपने कार्यालय में  बुधवार को सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार पहचान पत्र बनाने के काम के क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए।
परिवार पहचान पत्र में आधार कार्ड की तर्ज पर विशेष आईडी नंबर दिया जाएगा। जिसे फैमिली आईडी नंबर कहा जाएगा। यह कार्य पूरा होने पर सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं व परियोजनाओं का लाभ इसी फैमिली कार्ड के माध्यम से दिया जाना है। फैमिली कार्ड बनने के बाद सरकार द्वारा जारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधा लाभार्थी के खाते में जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर, ब्लॉक स्तर पर व शहरी  ब्लॉक स्तर पर तथा सैक्टर बनाकर अलग-अलग कमेटियां बनाई गई हैं। इन कमेटियों में 5 से 11 सदस्य हैं ।इन कमेटियों में समाजसेवी संस्थाओं, सोशल वर्कर्स, सामाजिक संस्थाओं, विभिन्न राजनैतिक दलों तथा समाज से जुड़े अन्य लोगों को शामिल किया गया है। कमेटियों में शामिल व्यक्ति अपने आसपास के घरों की पूरी जानकारी का डाटा प्रशासन को उपलब्ध करवाने में पूरा सहयोग दें। सर्वे में प्रशासन को परिवार की पूरी जानकारी लेनी है। इनमें बीपीएल परिवार, एपीएल परिवार, ओपीएल परिवार सहित अलग-अलग  कैटेगरी या बनाई गई है। जिन्हें इस सर्वे में फार्म के माध्यम से क्लेक्ट किया जाएगा। जिला में सभी हाउस होल्ड  का सर्वे कराया जा रहा है ।  अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल स्वयं सभी योजनाओं की प्रगति की मानिटरिंग करते हैं, इसलिए जिस भी अधिकारी व कर्मचारी को जो दायित्व मिला है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निर्धारित समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें। फील्ड में जाकर लोकल कमेटियों को ट्रेनिंग दे और लोकल कमेटियों का भी सहयोग लें।

Related posts

रोहतक के पूर्व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का 42 वां जन्म दिन लखन सिंगला ने केक काट कर बड़े धूमधाम से मनाया

Ajit Sinha

कुदरत की मार को आंचल की शीतल छाया ने दी राहत तो उमा ने खुद को किया साबित।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: पुलिस महानिदेशक प्रशांत अग्रवाल ने आज तुरंत प्रभाव से 18 पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
error: Content is protected !!