Athrav – Online News Portal
व्यापार हरियाणा

आई.एम.टी सोहना में लगभग 180 एकड़ भूमि के औद्योगिक प्लाट के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं संसाधन विकास निगम ने आई.एम.टी सोहना में लगभग 180 एकड़ भूमि के औद्योगिक प्लाट के लिए ऑन लाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन के लिए अंतिम तिथि 30 जून, 2020 है। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मेगा प्रोजेक्ट कैटेगरी के तहत आई.एम.टी सोहना में 180 एकड़ भूमि का जो प्लाट आवंटित किया जाएगा उसकी रिजर्व-प्राइस 3.05 करोड़ प्रति एकड़ रखी गई है।
उन्होंने बताया कि इस प्लाट की दूरी अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट नई दिल्ली से मात्र 46.6 किलोमीटर तथा गुरूग्राम से लगभग 30.8 किलोमीटर पड़ती है।उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की वैवबसाइट www.investharyana.in के ‘सिंगल विंडो पोर्टल’ के माध्यम से आवेदन भरे जाएंगे तथा ‘हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं संसाधन विकास निगम लिमिटेड’ के नियम व नीतियाँ लागू होंगी। अलॉटमैंट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने तथा अन्य नियम व शर्तों की अधिक जानकारी ‘हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं संसाधन विकास निगम लिमिटेड’ के ई-गर्वनेंस पोर्टल www.hsiidcesewa.org.in से ली जा सकती है तथा भावी निवेशक अधिकृत मेल : contactus@hsiidc.org.in पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: नैतिकता में संवेदनशीलता की भूमिका सबसे ज्यादा–मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Ajit Sinha

हरियाणा के आला नेताओं की बैठक, बनाई गई लोकसभा चुनाव के लिए कार्य योजना

Ajit Sinha

47 ग्राम हेरोइन, 1.5 किलो चरस जब्त, चार गिरफ्तार

Ajit Sinha
error: Content is protected !!