Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन

साड़ी पहन लड़की ने मारी ऐसी गुलाटी, सोशल मीडिया पर मचा तहलका, लोग बोले- ‘WOW’ – देखें वायरल वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सोशल मीडिया पर कई डांसिंग वीडियो वायरल होते रहते हैं. लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको देखकर आप भी तारीफ करने पर मजबूर हो जाएंगे. एक लड़की ने साड़ी पहनकर बैकफ्लिप मारी. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लोग लड़की के डांस को खूब पसंद कर रहे हैं.


वीडियो में देखा जा सकता है कि बैकग्राउंड में आमिर खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘दिल’ का फेमस सॉन्ग ‘मुझे नींद न आए.’ पर लड़की ने जबरदस्त डांस किया. उन्होंने साड़ी पहनी हुई थी, उसके बाद भी उन्होंने सबसे मुश्किल कहे जाने वाला स्टेप, बैकफ्लिप मारा. ट्विटर यूजर संगीता वारियर ने इस वीडियो को शेयर किया है. साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘क्या टैलेंट है. न जूते, न प्रॉपर फ्लोर और ऊपर से साड़ी. कैसे फ्लिप मारकर जमीन को हाथ से पकड़ा.’ साथ ही उन्होंने इस लड़की को सुपर वूमेन बताया. इस वीडियो को 13 मई को शेयर किया गया है. जिसके अब तक 3 लाख 81 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं.

Related posts

गैर कोविड-19 मरीजों को मेडिकल इमरजेंसी के दौरान अस्पताल जाने के लिए हेल्पलाइन नंबर- 102 व 112 पर करना होगा काॅल: सतेंद्र जैन

Ajit Sinha

सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी जननायक जनता पार्टी, पीएसी की बैठक में फैसला

Ajit Sinha

अपराध पीड़ितों के कल्याण के लिए सोसायटी की बैठक का आयोजन किया, 11 पीड़ितों के परिजनों को सहायता की गई।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!