Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन विशेष वीडियो

नेहा कक्कड़ ने बेहतरीन सॉन्ग और डांस से बांधा समां, सेलेब्स ने खूब किया चीयर- देखें थ्रोबैक वीडियो

नई दिल्ली: बॉलीवुड में अपने बेहतरीन गानों से धमाल मचा रहीं नेहा कक्कड़ का एक वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो स्टेज पर धमाकेदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत रही हैं.नेहा कक्कड़ ने इस दौरान अपने एक से एक सुपरहिट सॉन्ग गाए और साथ ही डांस भी किया. नेहा कक्कड़ का यह वीडियो आईफा अवॉर्ड समारोह का है. इस थ्रोबैक वीडियो में उनकी अदाएं देखते ही बन रही हैं.वीडियो को आईफा के फेसबुक पेज से शेयर किया गया है.

नेहा कक्कड़ को इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके परफॉर्मेंस को देख बॉलीवुड सेल्ब्स उन्हें खूब चीयर कर रहे थे. सोशल मीडिया पर उनके इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है. नेहा कक्कड़ का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो अपने भाई टोनी कक्कड़ के साथ ‘ख्याल रख्या कर’ गाने पर टिकटॉक बनाती नजर आई थीं. वीडियो में दोनों भाई-बहन की जोड़ी कमाल की लग रही थी. वीडियो में नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ दोनों ही भाई-बहन एक-दूसरे पर खूब प्यार लुटाते नजर आए थे.


नेहा कक्कड़ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अपने भाई व संगीतकार-गायक टोनी कक्कड़ के साथ मिलकर हाल ही में’भीगी-भीगी सॉन्ग लेकर आई थीं. इस गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया था. उनके इस रोमांटिक गाने को टोनी कक्कड़ और प्रिंस दूबे ने मिलकर लिखा है. नेहा कक्कड़ ने दिलबर, काला चश्मा, गरमी, आंखे मारे, सेकेंड हैंड जवानी, कोका कोला जैसे गाने गाकर सुर्खियां बटोरी हैं. उनके ये गाने खूब सुने जाते हैं.

Related posts

राहुल का प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना- गुजरात का मॉडल आर्थिक नहीं बल्कि ‘वोट चोरी’ का मॉडल।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस द्वारा पैलेट गन से लगी चोटों पर एफआईआर दर्ज करने से इनकार करने के बाद राहुल गांधी ने धरना दिया-केस दर्ज।

Ajit Sinha

नल लगाने को लगाने को लेकर हुए विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे- देखें लाइव वीडियो

Ajit Sinha
error: Content is protected !!