Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली के इंद्रलोक पुलिस चौकी में चली गोली, कई पुलिस कर्मी जख्मी, 3 गिरफ्तार, देखें सीसीटीवी में लाइव फुटेज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली : दिल्ली में बदमाशों के हौसले इतने बुलन्द हैं कि अब दिल्ली पुलिस पर खुले आम हमला और गोलीबारी करने लगे हैं । उत्तरी दिल्ली जिले की इन्द्रलोक में बनी पुलिस चौकी पर वहां के रहने वाले लोगों और बदमाशों ने फायरिंग की तथा वहां तैनात पुलिस कर्मियों को मारा पीटा, यहां तक वहाँ के चौकी इंचार्ज सब इंस्पेवटर पंकज के सिर पर वार करके उनको बुरी तरह जख्मी कर दिया । पंकज को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया । इसके अलावा भी कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं ।

पुलिस के जवानों ने अपने अधिकारियों के निर्देश का पालन करते हुए संयम बरता। बताया जा रहा है दो पक्षों के झगड़े में पुलिस को निशाना बना डाला । पुलिस इनके झगड़े को सुलझाने में लगी थी जो इनको नागवार लगी ।
इन लोगों ने बाहर से गुंडे बुलवाकर चौकी पर बन्दूकों से हमला कर दिया । बताया जा रहा है पुलिस टीम ने अभी दो लोग पकड़े हैं ।इस घटना से ऐसा लगता है बदमाशों ने पुलिस तथा देश की कानून व्यवस्था को खेल समझ लिया है। जब तक ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही नही की जाएगी तब तक इन गुंडों के दिल में पुलिस के प्रति ख़ौफ़ पैदा नही होगा ।

Related posts

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सीएम नीतीश कुमार के साथ ‘समृद्धि यात्रा’ के समापन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

Ajit Sinha

बदला लेने की नियत से चाकू से कातिलाना हमला करने के वांछित आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

नई दिल्ली :अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले में ED ने क्रिश्चियन मिशेल के बाद आरोपी राजीव सक्सेना और दीपक तलवार को भारत वापस लाया गया है

Ajit Sinha
error: Content is protected !!