Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने लूट गिरोह का किया पर्दाफाश,पांच लूटेरे अरेस्ट,19 वारदातों का किया खुलासा   

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने पानीपत, सोनीपत और जींद जिलों में डेढ़ दर्जन से अधिक लूट और स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पानीपत से 5 लूटेरों को काबू करने में सफलता प्राप्त  की है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की अपराध शाखा  टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पांच  लूटेरों  को जाटल रोड सौंदापुर के पास से गिरफतार किया जब वे एक और अपराध की साजिश रच रहे थे। पकड़े गए लूटेरों  की पहचान सोनू (गिरोह का सरगना), राजेश, अनिल, संदीप और अमन के रूप में हुई। हरियाणा पुलिस दूसरों को सोशल डिस्टेंसिंग की पाठ तो पढ़ाती हैं पर अपने ऊपर अमल नहीं करती हैं। जरा पुलिस द्वारा जारी इस फोटों को जरूर देखें, कितना नजदीक से फोटों खींचा गया हैं। बिल्कुल चिपका हुआ है आरोपित। ऐसे में कोरोना संक्रमण को कैसे फैलने से रोकेंगे। 

उन्होंने कहा कि जाटल रोड पर गश्त के दौरान अपराध शाखा  की एक टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पास ही एक खाली पडे प्लॉट में चार-पांच संदिग्ध किस्म के लड़के  बैठे हैं, जो आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं । पुलिस टीम तुरंत कार्रवाई करते हुए छापेमारी के बाद सभी पांच लूटेरों को गिरफ्तार करने में सफल रही।प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, यह खुलासा हुआ कि गिरोह के सदस्यों ने अकेले पानीपत जिले में 9 वारदातों सहित कुल 19 लूट और स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया है। यह गैंग मुख्य रूप से तीन जिलों में सक्रिय था जो ज्यादातर सेल्समैन को निशाना बनाता था और गिरफ्तारी से बचने के लिए अपराध करने के बाद फरार हो जाता था। सभी आरोपियों को गहन पूछताछ तथा लूट के माल व नगदी बरामद करने के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।  

Related posts

इंतकाल दर्ज करने के बदले 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हलका पटवारी गिरफ्तार

Ajit Sinha

अमेठी यूनिवर्सिटी के पास सड़क पर सरेआम गुंडागर्दी,एक शख्स को सड़क पर गिरा कर लात जूतों से पीटा-वीडियो देखें

Ajit Sinha

प्रेमिका ने अपने परिजनों के साथ मिल कर अपने प्रेमी की हत्या कर तालाब में फेक दिया था, नौ महीने बाद हुआ खुलासा।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!