Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद में 106 नए मरीजों के साथ कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 771 तक पहुंच गई हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद जिला प्रशासन ने आज  कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े जो मीडिया को जारी किए हैं, जोकि बिल्कुल चौकाने वाले हैं। जी हैं अब कोरोना  संक्रमित  मरीजों की कुल संख्या 771 हैं। कल शनिवार के मुकाबले 106 मरीज ज्यादा हैं। वहीँ, इस बिमारी से मरने वालों की संख्या में बढ़ौतरी हुई हैं। अब उसकी संख्या 14 हो गई हैं। बढ़ते इस महामारी से सबक लेने की जरुरत हैं। और कोरोना संक्रमण से बचने की जरुरत हैं। आप अपने जिंदगी के स्वंय मालिक हैं। इस लिए आपको इस बीमारी के प्रति जागरूक रहने की हैं।   

उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 13500 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 4975 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 8511लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 12729 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 14732 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 13001 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 960 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 771 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 231 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 231 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 287 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 14 मरीजों की मौत हो चुकी है जिसमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रही।

Related posts

फरीदाबाद: जिला प्रशासन ने प्लाज्मा दान कर अनेको लोगों को जीवन दान देने वाले कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लुटेरे कॉलोनाइजरों एवं बिल्डरों से बचे, गांव प्याला व सीकरी में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट की टीम ने की भारी तोड़फोड़।

Ajit Sinha

अडोर रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने,ओल्ड निगम ने ठोंका एक लाख जुर्माना।  

Ajit Sinha
error: Content is protected !!