Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

पत्नी को जलाने लिए लाया था पेट्रोल, खुद जला तो पत्नी ने बचाई जान

दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में सीसीटीवी कैमरे में एक अजीब घटना कैद हुई जिसमें पति अपनी पत्नी को मारने के लिए पेट्रोल लाता है और खुद को और पत्नी को जलाने की कोशिश करता है. पेट्रोल छिड़ककर वह अपने आप में आग भी लगा लेता है लेकिन वक्त पर पहुंची पत्नी ही आखिरकार उसकी जान बचाती है.बताया जा रहा है कि आरिफ नाम का यह व्यक्ति होली से पहले मेरठ गया था. वहां से लॉकडाउन खत्म होने के बाद मंगलवार को ही दिल्ली लौटा था.पति-पत्नी की आपसी रंजिश काफी समय पहले से चल रही थी जिसके चलते मंगलवार को वह अपनी पत्नी को जलाने के लिए पेट्रोल लेकर आया और “खुद भी मरूंगा और तुझे भी लेकर ही मरूंगा” कहते हुए पेट्रोल छिड़ककर आग लगा लेता है. बाद में बीवी ही जलते पति पर कंबल डालकर जान बचाती है.

पीड़ित का कहना है कि पिछले 5 साल से दोनों पति-पत्नी एक दूसरे से अलग होना चाहते थे. इसी वजह से व्यक्ति घर से मेरठ गया था. लॉकडाउन के चलते वहां से लौटने में उसको समय लग गया. लड़के की पहचान आरिफ नाम से हुई जिसकी उम्र लगभग 35 साल है.फिलहाल आरिफ को नजदीकी अस्पताल लाल बहादुर शास्त्री में भर्ती करा दिया गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है. यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई.

Related posts

नई दिल्ली: अस्पताल में कोरोना से किसी की मौत न हो, मरीजों की जान बचाने का हर संभव प्रयास किया जाए- अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा में जल्द ही शुरू होगी पुलिस विभाग में भर्तियां – डीजीपी शत्रुजीत कपूर

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार की धरती से बोले: इस हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी-वीडियो सुने

Ajit Sinha
error: Content is protected !!