Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पहले तो चरण सिंह से नजदीकियां बढ़ाई, फिर दोस्ती का नाटक किया और मौका मिलते ही गला रेत कर हत्या कर दी, गिरफ्तार ।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने आज चरण सिंह हत्याकांड में एक शख्स को गिरफ्तार किया हैं,चरण सिंह की हत्या रंजिशन की गई थी। इस प्रकरण में शहर बल्लभगढ़ थाने में अज्ञात शख्स के खिलाफ हत्या और सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज हैं। जिसका मुकदमा नंबर -315 , दिनांक 21 मई 2020 हैं। पुलिस ने आरोपी शख्स को आज अदालत में पेश कर अगले तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया हैं, ताकि वारदात में इस्तेमाल की गई तेजधार हथियार को बरामद किया जा सकें।  

पुलिस के मुताबिक बीते वीरवार, दिनांक 21 मई 2020 को मिल्क प्लांट रोड ,सेक्टर -2 के पानी टंकी के पास एक अज्ञात शख्स की लाश मिली थी जिसकी पहचान बाद में चरण सिंह उर्फ़ लड्डू  निवासी ऊंचा गांव,  बल्लबगढ़, फरीदाबाद  के रूप मे हुई थी। इसके बाद अज्ञात शख्स के खिलाफ शहर बल्ल्भगढ़ थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने उसकी डेड बॉडी का जिले के नागरिक अस्पताल में पोस्ट मार्टम करा कर परिजन को सौप दिया। पुलिस की माने तो इस केस की आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी डीएलएफ क्राइम ब्रांच के इंचार्ज संजीव कुमार को सौप दी गई थी। इस केस की गंभीरता को देखते हुए इंचार्ज संजीव कुमार ने एक विशेष टीम गठित की और उसको इस केस की जांच की जिम्मेदारी सौप दी। उनकी विशेष टीम ने जांच में मृतक चरण सिंह उर्फ़ लड्डू के भाई सतपाल को शामिल तफ्तीश किया गया।
इसके बाद  पता चला की, सुरेन्द्र उर्फ़ कल्लू के चाचा बिल्लू उर्फ़ दुलीचंद सैनी की हत्या, मृतक चरण सिंह उर्फ़ लड्डू के द्वारा 2010 में किए जाने के आरोप लगाने के कारण आपसी रंजिस चली आ रही थी। इस कारण से सुरेन्द्र उर्फ़ कल्लू ने पहले उसके साथ नजदीकियां बढ़ाई और दोस्ती का नाट्य किया और मौके पाकर उसकी तेज धार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी सुरेन्द्र उर्फ़ कल्लू को गिरफ्तार कर लिया हैं और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाईकिल को भी पुलिस ने  बरामद कर लिया हैं। आज उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे अगले तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया हैं। इस दौरान वारदात में इस्तेमाल की गई तेजधार हथियार पुलिस बरामद करेगीं।

Related posts

दिल्ली, सीपी राकेश अस्थाना ने आज पुलिस हेड कवाटर परिसर में ज्ञान केंद्र का किया उद्घाटन।

Ajit Sinha

अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रही है कांग्रेस : मनोहर लाल

Ajit Sinha

दिल्ली जाने के लिए हरियाणा पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी,सिंघु व टीकरी बॉर्डर का इस्तेमाल करने से बचें यात्री

Ajit Sinha
error: Content is protected !!