Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय

ऑनलाइन बुकिंग: अब आपको बताना होगा रेल यात्रा के बाद कहां रुकेंगे, वरना नहीं मिलेगा रेल टिकट

नई दिल्ली: विदेश यात्रा की तर्ज पर अब ट्रेनों में यात्रा करने पर भी विस्तृत ब्यौरा देना होगा। इसके लिए भारतीय रेलवे की ओर से जारी फार्म में पूरा ब्यौरा देना होगा। खासतौर पर इसमें यात्री को अपने गंतव्य स्थल पर ठहरने की जगह का पूरा पता लिखना होगा। यह फैसला भविष्य में भी लागू रहेगा। अभी तक यात्रा के लिए ट्रेन टिकट लेते समय फार्म पर केवल अपना पता देना होता था। लेकिन अब दोनों जानकारी देनी होगी। इससे रेलवे को संबंधित व्यक्ति का पता करना आसान रहेगा।
कोविड-19 के समय इस तरह की चुनौतियां पेश आई। कोरोना संक्रमित यात्रियों का पता लगाने और उसके साथ यात्रा करने वालों की पहचान करने में कठिनाई हुई। स्टेशनों पर पहुंचने वाले यात्रियों को लाकडाउन की वजह से बंद पड़ी आवाजाही से टैक्सी व बसों की सुविधा नहीं मिल रही है। रेलवे इस बाबत पहले ही सूचना लेकर संबंधित राज्यों को इसकी जानकारी दे सकता है।लॉकडाउन में फंसे लोगों को निकालने के लिए चालू की गई स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों का पहला चरण 22 मई को पूरा हो जाएगा, जिनके विस्तार का फैसला अगले दो तीन दिनों में कर दिया जाएगा। दूसरे चरण में स्पेशल एसी ट्रेनों की संख्या में इजाफा हो सकता है। पिछले तीन दिनों के स्पेशल राजधानी ट्रेनों के संचालन की समीक्षा में मिली खामियों को दुरुस्त करने की कोशिश की जा रही है। इन ट्रेनों में टिकट कैंसिल कराने वालों की संख्या अधिक होने की वजह से भारतीय रेलवे को अपनी टिकट कैंसिलेशन पुरानी नीति को ही लागू करना पड़ा है। इसके साथ ही बहुप्रतीक्षित टिकटों की प्रतीक्षा सूची की सीमा निर्धारित कर दी गई है, जो ट्रेनों के नियमित संचालन के बाद भी लागू रहेगी। वेटिंग टिकट वाले अब ट्रेनों में प्रवेश नहीं पा सकते है।
स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों में 22 मई तक कोई टिकट उपलब्ध नहीं है। रेलवे के मुताबिक 14 मई तक कुल 2.34 यात्रियों ने रेलवे का टिकट कटा लिया है। इसके लिए कुल 1.25 लाख पीएनआर जारी किये गये हैं। रेलवे को इन टिकटों को बेचने से कुल 45.30 करोड़ रुपये की आमदनी हुई है। 14 मई तक कुल 25737 यात्रियों ने इन ट्रेनों से यात्रा पूरी की है। गुरुवार को कुल 18 स्पेशल राजधानी ट्रेनें अपने गंतव्य के लिए रवाना हुईं। रेलवे ने मंगलवार से 15 जोड़ी स्पेशल राजधानी स्‍पेशल ट्रेन शुरू की हैं। शुरुआत में देश के चुनिंदा शहरों के लिए 15 जोड़ी ट्रेनें चलाई जा रही हैं। यह ट्रेनें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी को जाएंगी और आएंगी।

Related posts

काबुल एयरपोर्ट के बाहर हुए जबरदस्त धमाके का सामने आया लाइव वीडियो – देखिए इस वीडियो में कितना जबरदस्त धमाका हैं।

Ajit Sinha

कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज देहरादून में आयोजित “विजय सम्मान रैली” में क्या कहा -सुनिए इस वीडियो में।

Ajit Sinha

फरीदाबाद सूरजकुंड इंटरनेशनल क्राफ्ट मेला 2025 का हुआ शानदार आगाज -देखें वीडियो

Ajit Sinha
error: Content is protected !!