Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद में कोरोना संक्रमित के मरीजों का बढ़ना जिला प्रशासन लापरवाही का नतीजा , 50 दिनों के बाद भी काबू नहीं पाया गया कोरोना पर ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या जिला प्रशासन की कमियों को उजागर कर रहा हैं। जरुरत हैं अपने मुलाजिमों के ऊपर नकेल कसने की, जो पत्रकार कमियों को उजागर करता हैं उस पत्रकार के ऊपर मुकदमा दर्ज कर दिया जाता हैं, ऐसे में पत्रकार जरुरत मंदों की समस्याएं उठाए तो कैसे उठाए। जरुरत हैं जिला प्रशासन को और सख्ती बरतने की। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ कर 117 हो गई हैं जिन में कुल 57 मरीज ठीक हुए हैं।   
उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 6465 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 1685 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 4776 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 6348 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 5671 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 5325 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 229 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 117 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 53 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा तीन पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 57 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक चार मरीजो की मौत हो चुकी है।

Related posts

पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल की जयंती पर जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने रोटी बैंक को 15000 का चेक भेंट किया

Ajit Sinha

फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कृष्णपाल के समर्थन में विधायक राजेश नागर ने जुटाया जनसमर्थन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आतंकी के घुसपैठ को लेकर दिल्ली -एनसीआर की पुलिस हाई अलर्ट पर, गाड़ियों की चेकिंग की जा रहीं हैं। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!