Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय

नशे में धुत शख्स ने टक्कर मार तोड़ डाली कुतुबमीनार की दीवार, कार में हुआ ब्लास्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स नशे में धुत होकर कार चलाने के दौरान कुतुबमीनार की दीवार पर जोरदार टक्कर मारी. नशे में चूर उस शख्स की ह्युंदै वर्ना कार से ऐतिहासिक दीवार को 50 मीटर तक नुकसान हुआ. टक्कर के बाद कार में आग लग गई और ब्लास्ट हो गया. यह हादसा मंगलवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुआ.
हादसे के बाद किसी तरह कुतुबमीनार के सुरक्षा गार्डों ने कार के ड्राइवर को बचाया.ड्राइवर को घायल और जली हुई हालात में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. टक्कर मारने वाले आरोपी का नाम अरुण चौहान है जो दिल्ली के महिपालपुर का रहने वाला है. वह सेल परचेज का काम करता है. आर्किलोजिकल ऑफ इंडिया ने दिल्ली पुलिस को एक चिट्ठी लिखी है. जिसमें उनका कहना है कि दीवार में हुई नुकसान की भरपाई नशे में चूर आरोपी से की जाए.

Related posts

चल रही थी रस्में, सभी थे तैयार. फिर हुआ कुछ ऐसा कि बिना फेरे लिए दूल्हा हुआ फरार

Ajit Sinha

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी:भारत की कपड़ा विरासत बेजोड़ है-हर 100 किमी,एक नई कला रूप और एक नई कहानी

Ajit Sinha

दिल्ली में पानी की उपलब्धता बढ़ाने के काम में हो रही देरी से सीएम अरविंद केजरीवाल नाराज।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!