Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली व्यापार

कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान पेट्रोल-डीज़ल हुए महंगे, दिल्ली सरकार ने बढ़ाया VAT

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के बीच दिल्ली में पेट्रोल औप डीजल महंगे हुए. दिल्ली सरकार ने पेट्रोल डीजल पर वैट बढ़ाया.पेट्रोल पर वैट 27% से बढ़ाकर 30% किया गया. डीजल पर वैट 16.75 % से बढ़ाकर 30% किया. यानी दिल्ली में आज से पेट्रोल ₹1.67 और डीज़ल ₹7.10 महंगा हुआ. दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल ₹71.26/लीटर और डीज़ल ₹69.39/लीटर पर मिलेंगी.बता दें कि देश में अप्रैल माह के दौरान ईंधन की मांग में भारी गिरावट दर्ज की गई. राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के चलते आर्थिक गतिविधियों के थमने और आवागमन बंद रहने से ईंधन मांग में करीब 70 प्रतिशत तक की गिरावट रही. हालांकि, एलपीजी की मांग में इस दौरान 12 प्रतिशत तक वृद्धि रही. पेट्रोलियम उद्योग का कहना है कि पिछले 10 दिन के दौरान मांग बढ़ने के संकेत हैं.

सरकार ने नगर निगम सीमाओं के बाहर स्थित उद्योगों में कारोबारी गतिविधियां शुरू करने की अनुमति दी जिसके बाद अप्रैल के अंत में ईंधन मांग बढ़ने के संकेत हैं. हालांकि मई से इसमें और वृद्धि होने की संभावना है. सरकार ने लॉकडाउन के चार मई से होने वाले तीसरे चरण में कुछ और गति विधियों को शुरू करने की छूट दी है.वहीं, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने सोमवार को कहा कि भारत ने वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के घटे दाम का फायदा उठाते हुये अपने भूमिगत तेल भंडारों, टैंकों,पाइपलाइनों और जलपोतों में 3 करोड़ 20 लाख टन कच्चे तेल का भंडारण कर लिया है.भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश है. भारत पेट्रोलियम उत्पादों की अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिये 85 प्रतिशत की भरपाई आयात से करता है.

Related posts

‘हाथ बदलेगा हालात’ गीत से देशवासियों तक अपनी गारंटियां पहुंचाएगी कांग्रेस

Ajit Sinha

अयोध्या स्थित भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद आयोजित पहली भव्य दीपोत्सव -2024 में सीएम योगी ने की शिरकत -वीडियो देखें

Ajit Sinha

बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 44 उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी की हैं -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!