Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

चिंता, ताजा कोरोना बुलेटिन:फरीदाबाद में कोरोना पॉजिटिव के नए 9 केसों के साथ कुल मरीजों की संख्या 70 हो गई हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिले भर में कोरोना पॉजिटिव का मामला थमने का नाम  नहीं ले रहा हैं,पिछले कई दिनों से रोजाना कोरोना पॉजिटिव के केस बढ़ रहे हैं जो कि जिला प्रशासन के सभी कोशिशों को  कोरोना संक्रमण चुनौती दे रहा हैं। शनिवार को एक साथ कोरोना पॉजिटिव केस के नए 9 मामले प्रकाश में आने के बाद कोरोना पॉजिटिव केस की कुल संख्या 70 हो गई हैं। लगातार बढ़ रहे इस आंकड़े को तुरंत रोकना बहुत जरुरी हैं। वरना, जिला प्रशासन को फैलते इस कोरोना संक्रमण को संभला मुश्किल हो जाएगा। 
उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 4309 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 1256 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 3053 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 4239 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 3441 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 3190 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 181 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 70 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 27 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा ठीक होने के बाद 42 को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। इसमें एक मरीज की मौत भी हो गई है।

Related posts

फरीदाबाद : सूरजकुंड रोड एनएचपीसी के पास क्रेटा कार डिवाइडर से टकराई, कार के उड़े परखच्चे , एक की मौत,तीन लोग घायल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीपी ओ पी सिंह ने आज निकिता के परिजनों को पुलिस गार्ड दे दी हैं और चालान दो-तीन दिनों में कोर्ट में पेश कर दी जाएगी।

Ajit Sinha

आरोपित को हवाबाजी पड़ी महंगी,आया था रंजिशन गोली मारने, लापरवाही में अपने ही पैर पर चली गोली, 3 भाइयों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!