Athrav – Online News Portal
जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली वीडियो

हाथी के बच्चे को लोटपोट और मस्त हो कर नहाते देखकर आप भी मुस्कुरा उठेंगे, वीडियो हुआ वायरल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: इन दिनों सोशल मीडिया पर हाथी के छोटे से बच्चे का नहाते हुए वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि जैसे ही हाथी के बच्चे को शॉवर से नहलाया जाता है वह एकदम से जमीन पर लेटने लगता है. बताते चलें कि इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर सुशांता नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है. साथ ही शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, हाथी को पानी पसंद है लेकिन हाथी के बच्चे को उससे ज्यादा पानी पसंद है. इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं किस तरह से हाथी का बच्चा बड़े मजे में नहाता हुआ नजर आ रहा है.


इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह कितना क्यूट है. वहीं एक यूजर ने लिखा इस लॉकडाउन के बीच इस वीडियो ने चेहरे पर मुस्कान ला दी.

Related posts

बीजेपी के संसदीय बोर्ड ने महाराष्ट्र में विधायक दल के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्य किया है -पढ़े

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने आज महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को दी खुलेआम चेतावनी -देखें वीडियो

Ajit Sinha

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव को 1100 पीपीई किट और 5500 लीटर सेनेटाइजर प्रदान की।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!