Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

अच्छी खबर: फरीदाबाद जिले में 43 कोरोना संक्रमित केस घट कर कुल 14 केस रह गई हैं, 29 मरीज ठीक हुए हैं: डा. राम भगत  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 2450 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 1005 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 1445 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 2407 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 2244 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 2108 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 93 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 43 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 14 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा ठीक होने के बाद 29 को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है।

Related posts

फरीदाबाद:छात्रा निकिता तोमर हत्याकांड में सीपी ओ. पी. सिंह ने एसआईटी गठित कीऔर क्या कहा- सुने इस वीडियो में

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बेटियों को शिक्षित और सशक्त बनाने के लिए सरकार उठा रही है कारगर कदम: डीसी

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में आयातित पटाखों को रखने और उनकी बिक्री करने को अवैध एवं दंडनीय घोषित किया है।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!