Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :समाजसेवी संस्था मिशन जागृति ने रविवार को अपनी नई कार्यकारणी की घोषणा कर दी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: शहर में दस वर्षों से ज्यादा से समाजसेवाओं को अंजाम देने वाली समाजसेवी संस्था मिशन जागृति ने रविवार को अपनी नई कार्यकारणी की घोषणा कर दी डबुआ कालोनी के ए ड़ी पब्लिक स्कूल में संस्था की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमे प्रदेश और जिला स्तर की कार्य कारिणी की घोषणा की गई। नई कार्यकारणी में डाक्टर सुभाष श्योराण को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया जबकि साहिल नम्बरदार को फरीदाबाद का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। प्रवेश मलिक संस्था के महासचिव फिर बनाये गए हैं जबकि रितेश अरोड़ा को कोषाध्यक्ष एवं दिनेश चंद्र आर्य को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया।
दिनेश मलिक को संस्था का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया जबकि सुरेंद्र छिकारा, सतेंद्र राजपूत, तेजपाल सिंह और सागर कौशिक को उपाध्यक्ष बनाया गया है। महेश आर्य और ब्रिज किशोर को सचिव बनाया गया जबकि बबीता तोमर और कंचन लेखनी को संगठन सचिव बनाया गया है। पीआरओ की जिम्मेदारी राजेश वशिष्ठ को सौंपी गई है। जिले की कार्यकारिणी में राजेश भूटिया, लेखराज और गौरव भारद्वाज को उपाध्यक्ष बनाया गया जबकि मुकेश भाटी को महासचिव बनाया गया। अर्चना शर्मा और निर्दोष शर्मा को जिला सचिव बनाया गया। इस मौके पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष डाक्टर पवन पिलानिया ख़ास रूप से मौजूद थे जबकि चुनाव युवा समाजसेवी मुनेश शर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ। संस्था के पूर्व अध्यक्ष पवन पिलानिया ने नए अध्यक्ष डाक्टर सुभाष श्योराण को संस्था की मशाल सौंपते हुए आशा जताई की संस्था समाजसेवाओं में और बुलंदियां छुएगी। इस मौके पर नए अध्यक्ष ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संस्था को समाजसेवाओं के क्षेत्र में और आगे ले जाने का प्रयास करेंगे। अंत में संस्था के संस्थापक महासचिव प्रवेश मलिक ने चुनाव अधिकारी मुनेश शर्मा एवं अन्य लोगों का आभार जताया।

Related posts

फरीदाबाद: सैनिक कॉलोनी के 30 से अधिक मकानों पर चला एनआईटी नगर निगम का हथौड़ा।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने मनोज ज्योति सोलर होम लाइटिंग सिस्टम लगभग 70% अनुदान पर लोगों को देने की योजना लागू की है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -30 ने आज 25000 रूपए के एक ईनामी मोस्टवांटेड अपराधी को अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x