Athrav – Online News Portal
जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय वीडियो

पैर फिसला और गहरे कुएं में जाकर गिर गया हाथी, गांव वालों ने किस कदर निकाला बाहर: देखें वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
सोशल मीडिया पर इन दिनों कुआ में गिरा हाथी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर येदुकोंदालु वी ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक हाथी कुंए में गिर जाता है और वह अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा है बाहर निकलने का, लेकिन वह बार-बार असफल हो जाता है.


यह वीडियो मलई महादेश्वरा वन्यजीव अभयारण्य की है. रिपोर्ट के मुताबिक जब वहां के फॉरेस्ट ऑफिसर को हाथी की कुंए में गिरने की जानकारी मिली तब उन्होंने बिना समय गवाए क्रेन भेजी और फिर इसके जरिए हाथी को बाहर निकाला. हाथी को कुंए से निकालने के पहले कुंए के आसपास की मिट्टी को साफ किया गया ताकि हाथी को बाहर निकलने में किसी तरह की मुश्किल का सामना न करना पड़ा.


सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोगों का काफी प्यार मिल रहा है. इस वीडियो को अबतक 4 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है. साथ ही लोग इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि कोरोनावायरस के खौफ के बीच इस तरह का वीडियो दिखाने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया.कुछ लोगों ने सलाह देते हुए कहा कि इस कुआ को मरम्मत की जरूरत है.

Related posts

सनसनीखेज खुलासा: ईडी का फर्जी समन भेज कर बड़े कारोबारियों से अवैध वसूली करने वाले गैंग का पर्दाफाश-9 अरेस्ट।

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में साल भर समारोह आयोजित करेगी- के.सी वेणुगोपाल

Ajit Sinha

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज बढ़ते हुए तनाव के बीच दक्षिण ब्लॉक में समीक्षा बैठक की है.

Ajit Sinha
error: Content is protected !!