Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

सामाजिक संस्थाओं,पत्रकारों, पुलिस कर्मियों, सरकारी कर्मचरियों की भी कोरोना जांच हो: जगदीश भाटिया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदीश भाटिया ने प्रशासन और सरकार से अपील की है कि जरूरतमंद एवं भूखे लोगों तक खाना पहुंचाने वाली संस्था के सदस्यों की भी कोरोना जांच होनी चाहिए। भाटिया ने कहा कि लॉकडाऊन के दौरान जरूरतमंद लोगों तक खाना व सामग्री पहुंचाने के पुनीत कार्य में हजारों लोग लगे हुए हैं। इसी प्रकार पुलिस एवं पत्रकार भी अपनी अपनी डयूटी दे रहे हैं। इन सभी को कोरोना की इस बीमारी के मद्देनजर अपना काम करना जरूरी भी है।
पंरतु प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को इनका भी ध्यान रखना चाहिए। कहीं ऐसा ना हो कि अपना महत्वपूर्ण कार्य करते समय इनमें से किसी को कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी हो जाए। पता ना चलने की वजह से यह बीमारी किसी को भी हो सकती है। यदि समय रहते जांच हो तो संभवतय: कोई भी बड़ा संकट आसानी से टल सकता है। भाटिया ने कहा कि अभी तक प्रशासन या फिर स्वास्थ्य विभाग ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है। इस लिए वह समय रहते प्रशासन से अपील करते हैं कि वह समाजसेवी संस्था, पत्रकार, पुलिस , सरकारी कर्मचारी या फिर कोई भी एजेंसी के सदस्य हों, जो कोरोना की डयूटी में सेवारत हैं। उन सभी के लिए स्वास्थ्य विभाग को विशेष कैं प लगाकर जांच अभियान चलाना चाहिए। उनके   हिसाब से ये अति महत्वपूर्ण और विशेष कार्य है, जिसमें प्रशासन को किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतनी चाहिए।    

Related posts

फरीदाबाद : सूरजकुंड मेला में आज उमडी भारी भीड, लगभग एक लाख लोगों ने देखा मेला

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी का अजय उर्फ़ सोनू को नाइजीरियन नागरिकों को फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले में अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा में कोरोना संक्रमण के नए मरीजों के आंकड़े में मामूली कमी, कल के मुकाबले आज 540 मरीज कम हुए हैं-लिस्ट पढ़े   

Ajit Sinha
error: Content is protected !!