Athrav – Online News Portal
गुडगाँव फरीदाबाद

गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड़ क्रेशर जोन और बल्लभगढ़-सोहना रोड पर मालवाहक वाहनों को टोल में दी गई छूट: जिला प्रशासन  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:लॉकडाउन अवधि के दूसरे चरण 3 मई, 2020 तक गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड़, गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड़ क्रेशर जोन और बल्लभगढ़-सोहना रोड पर मालवाहक वाहनों को टोल में छूट दी गई है। इन मार्गों पर वाहनों को 3 मई तक टोल नहीं देना होगा। ये टोलप्लाजा हरियाणा सरकार के लोक निर्माण विभाग के हैं और सरकार ने लॉक डाउन- 2 की अवधि समाप्ति तक अर्थात 3 मई तक माल ढोने वाले वाहनों से टोल नहीं वसूलने के आदेश जारी किए हैं। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार उद्यमियों या विभागीय स्तर पर निर्माण-संचालन व हस्तांतरण (बीओटी) आधार पर संचालित प्रदेश के 15 टोल प्लाजा पर टोल वसूली या शुल्क न लेने के लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें) विभाग के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। 
प्रवक्ता ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान सभी माल ढुलाई के वाहनों को आवाजाही की अनुमति रहेगी, केवल व्यक्तियों के बिना वजह बाहर निकलने पर पाबंदी है। राज्य के विभिन्न जिलों में लोक निर्माण (भवन और सडक़ें) विभाग द्वारा 15  कमर्शियल टोल प्लाजा चलाए जा रहे हैं। इनमें से, पांच बीओटी आधार पर, छ: उद्यमियों के माध्यम से तथा चार विभाग द्वारा अपने स्तर पर चलाए जा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन चरण-। के दौरान भी इन सभी टोल प्लाजा पर 30 मार्च, 2020 से 14 अप्रैल, 2020 तक टोल टैक्स वसूली को अस्थायी तौर पर रोक दिया था। अब लॉक डाउन की अवधि बढ़ने पर राज्य सरकार ने पुनः 3 मई तक टोल टैक्स की वसूली को स्थगित कर दिया है। 
सरकार के निर्णय अनुसार गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड़, गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड़ क्रेशर जोन, बल्लभगढ़-सोहना रोड, बीएस1 प्लाजा, बल्लभगढ़-सोहना रोड, बीएस2 प्लाजा और नूंह जिला में फिरोजपुर झिरका-बिवान रोड पर 3 मई तक मालवाहक वाहनों से टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा। इसी प्रकार, राजस्थान सीमा के पास टोल प्लाजा-18, नारनौल-निजामपुर रोड, टोल प्लाजा-24 पंजाब बॉर्डर के पास कैथल-पटियाला रोड, टोल प्लाजा-25,पंजाब सीमा के पास तोकर गांव पिहोवा-पटियाला रोड, टोल प्लाजा-27 दिल्ली बॉर्डर के पास रोहतक-खरखौदा-रोड़,टोल प्लाजा-39 होडल-नुह-पटौदी-पटौदा रोड तथा पुन्हाना-जुरहेड़ा रोड़ पर टोल प्लाजा-42 राजस्थान सीमा तक के टोल प्लाजाओ पर भी टोल नही वसूला जाएगा। पंजाब सीमा के पास टोल प्लाजा-23, कैथल-खनौरी मार्ग टोल प्लाजा-40,राय नाहरा बहादुरगढ़ रोड टोल प्लाजा-51,जटौली के बाद होडल-नूंह-पटौदी-पटौदा मार्ग पर टोल प्लाजा-52, पुन्हाना से लहानपुर सिंगलहेड़ी, थेकरी, जमालगढ़, रानोता- मानोता से नूंह जिले में राजस्थान सीमा तक डोंडल रोड पर लगे टोल प्लाजाओ पर भी 3 मई तक टोल वसूली नही होगी।

Related posts

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच साइबर सेल ने लोन दिलाने के नाम पर आमजनों से ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन ठगों को किया गिरफ्तार , जसबीर

Ajit Sinha

फरीदाबाद:अस्पताल में भर्ती सूरजकुंड मेला झूला हादसा पीड़ितों से मिले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीसीपी मुख्यालय राजेश दुग्गल ने आज 65 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किए हैं- लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
error: Content is protected !!