Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से लोगों को मदद पहुंचाई जा रही हैं, घरों में सुरक्षित रहे ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की है कि वे कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण से स्वयं को भी सुरक्षित रखें व अन्य लोगों को भी सुरक्षित रखें, इसके लिए जरुरी है कि सभी लोग अपने घरों में रहें और बाहर न निकलें। कोरोना वायरस से बचे रहने का एक ही उपाय है, सोशल डिस्टेसिंग। कृष्ण पाल गुर्जर ने अपने संदेश में लोगों से अपील की है कि ईश्वर हमें जल्द से जल्द अच्छे स्वास्थ्य के साथ वर्तमान परिस्थितियों से बाहर निकालेंगे।

उन्होंने कहा कि देश के सामने अकारण ही जो आपदा आई है, उससे हम सभी मिलकर लड़ेंगे। सरकार इस मुश्किल की घड़ी में आप सभी के साथ है। इन परिस्थितियों में हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकार, जिला प्रशासन व विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से मदद पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह वैश्विक महामारी देश की एकता व अखंडता के आगे ज्यादा दिन नहीं टिक पाएगी. इसके लिए हम सबको सरकार व प्रशासन के साथ मिल कर चलना होगा। इसके लिए हम सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा व अगर बहुत ज्यादा जरूरत हो तो तभी घरों से बाहर निकले। बाहर निकलते वक्त यह भी ध्यान रखें की हम मास्क के बगैर बाहर न निकले। अगर हम सभी मिलकर इस महामारी का सामना करेंगे तो हम सभी अपने परिवार के साथ सुखी व स्वस्थ रहेंगे। उन्होंने सभी जनता से विनम्र आग्रह किया कि लॉक डाउन के नियमों की पालन करें तथा अपने घरों में ही सुरक्षित रहें।

Related posts

फरीदाबाद : निगम की वजह से पिछलें ढाई सालों से 266 परिवार के लोग अंधेरे में रहनें को मजबूर हैं, बिजली बिल्कुल नहीं देंगें,श्यामवीर सैनी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद, दयालपुर गांव में एक पिता ने 5 साल के इकलौते बेटे की हत्‍या की, फिर बेटे के लाश को सीने से बांध खुद भी लगा ली फांसी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से 88 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किए हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
error: Content is protected !!