Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

वैश्य समाज,सेक्टर -28, 29, 30, 31 ने मेवला महाराजपुर में दिहाड़ीदार मजदूरों को खाने -पीने के सामानों के बांटे हैं। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: वैश्य समाज, सेक्टर-28, 29,30,31 ने मेवला महाराज पुर इलाके में इस संकट की धड़ी में दिहाड़ीदार मजदूरों की सहायता के लिए सामने आया हैं। आज इस संस्था ने खाने-पीने के 50 से अधिक किट बांटें हैं। यह संस्था कल शुक्रवार को फिर 50 किट जरुरत मंद मजदूरों को बांटेगी। इस संस्था के बेहतरीन प्रयास से को देखते हुए कई और संस्थाएं आगे आएगी और जरुरत मंद इंसानों को इस वक़्त दिल से मदद करेंगी। 

संस्था के महासचिव बी.आर. सिंगला का कहना हैं कि मेवला महाराज पुर इलाके में अन्य प्रदेशों के लोग किराए के मकानों में रहते हैं। यह वह लोग हैं जो रोजाना कमाते हैं और रोजाना खाते हैं, को आज वह अपने वैश्य समाज ,सेक्टर -28 , 29 , 30 , 31 की 50 किट बांटे गए हैं। उनका कहना हैं कि एक किट के अंदर -5 किलों आटा , दो किलो चावल, 1 किलो दाल, 4 पैकेट अलग -अलग मसाले, एक किलो नमक, एक किलों सरसों के तेल, दो किलो चीनी व 100 ग्राम चाय पति हैं। उनका यह भी कहना हैं कि कल शुक्रवार को फिर से 50 किट जरुरत मंद मजदूरों को बांटें जाएगें। इस अवसर पर उनके साथ संस्था के प्रधान डी. के. माहेश्वरी व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।         

Related posts

फरीदाबाद :गुरू और माता -पिता के आदर सत्कार से संवरेगा छात्रों का भविष्य , राजेश चेची

Ajit Sinha

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर एक लाख से अधिक की धोखाधड़ी करने के एक मामले में 3 आरोपित पकड़े गए है।

Ajit Sinha

फसल खरीद में लापरवाही पर मुख्यमंत्री का कड़ा रुख, दोषी अधिकारी-कर्मचारियों पर होगी सख्त कार्रवाई- मुख्यमंत्री

Ajit Sinha
error: Content is protected !!