Athrav – Online News Portal
Uncategorized

वेबसाइट पर हुआ प्यार, अमेरिका छोड़ इस लड़की ने भारत में रचाई शादी

संवाददाता,  दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह में एक अमेरिकी लड़की ने यहां के एक लड़के से भारतीय संस्कृति के मुताबिक पूरे विधि-विधान से सात फेरे लिए। दरअसल मिलिंडा अमेरिका में रहती हैं और एक राइटर हैं। मिलिंडा कई नोवल भी लिख चुकी हैं। मिलिंडा और और प्रतिक साहित्य से जुड़े एक वेबसाइट के लिए नोवल और पोएट्री लिखते हैं।

इसी दरमियान दोनों में दोस्ती हो गई और ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। लिहाजा मिलिंडा प्रतिक से मिलने के लिए अमेरिका से भारत आ गई। इस दौरान एक शादी समारोह में मिलिंडा प्रतिक के साथ शामिल हुई और उसे शादी का ये कार्यक्रम इतना पसंद आया की उसने प्रतिक से शादी की बात कही। फिर दोनों ने दमोह के प्रसिद्ध जागेश्वर बांदकपुर मंदिर में सात जन्म के बंधनों में बंध गए।

इस शादी समारोह में प्रतीक की मां वरुण और पिता प्रेमशंकर पंड्या भी शामिल हुए। हालांकि मिलिंडा की फैमिली से कोई नहीं आ सका। मिलिडा को भारतीय संस्कृति इतना पसंद आया कि उसने अब भारत में ही बसने का मन बना लिया है।.

Related posts

It’s official: Apple will make iPhones in India at Bengaluru facility

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : नहर टूटने से 50 एकड़ बिजाई की हुई सरसों की फसल हुई खराब, मुआवजे की मांग

Ajit Sinha

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ केजरीवाल सरकार की लड़ाई में साथी बनेंगे दिल्ली के नागरिक- गोपाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x