Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

डीटीपी एंव विजिलेंस ने लगभग 10 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से विकसित की गई पांच कालोनियों में की तोड़फोड़ 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद; डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस ने आज गांव करनेरा, झाड़सेंतली व गौछी की राजस्व सम्पदा में अवैध रूप से विकसित की जा रही पांच कालोनियों में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। यह कार्रवाई भारी पुलिस बल के मौजूदगी में की गई हैं। 

डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव करनेरा,झाड़सेंतली व गौछी में राजस्व सम्पदा की लगभग 10 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से पांच कालोनियों को विकसित किया जा रहा था जिसमें अवैध रूप से 10 रिहायशी निर्माण, 40 डीपीसी व बाउंड्रीवाल बने हुए थे जिसे आज उनकी टीम ने एक अर्थमूभर मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया। उनका कहना हैं कि इस कार्रवाई के दौरान वह स्वंय डियूटी मजिस्टेट के रूप में उपस्थित थे जबकि तोड़फोड़ की देख रेख कनिष्ठ अभियंता सुभाष शर्मा कर रहे थे। इस दौरान थाना सेक्टर -58 की पुलिस मौजूद थी।  

Related posts

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की धर्मपत्नी सविता कोविंद के ग्रीन फील्ड कॉलोनी में पहुंचने पर  सरदार  कुलदीप सिंह  ने किया स्वागत। 

Ajit Sinha

सूरजकुंड मेला परिसर में दिवाली उत्सव में 12 साल से कम उम्र के बच्चों की टिकट व पार्किंग रहेगी फ्री : एमडी सिन्हा

Ajit Sinha

फरीदाबाद:पालिसी के नाम पर लोगों को लोन दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी के 5 आरोपितों को साइबर क्राइम ने किया अरेस्ट

Ajit Sinha
error: Content is protected !!