Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी हरियाणा

नियम 134-ए के अंतगर्त दाखिला लेने के इच्छुक बच्चों की आवेदन प्रक्रिया राज्य के ‘कॉमन सर्विस सैंटर’ में ऑनलाइन की जाएगी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा में नियम 134-ए के अंतगर्त दाखिला लेने के इच्छुक बच्चों की आवेदन प्रक्रिया राज्य के ‘कॉमन सर्विस सैंटर’ में ऑनलाइन की जाएगी। यह प्रक्रिया 6 मार्च से शुरू हो चुकी है और 20 मार्च 2020 तक चालू रहेगी।एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा में नियम 134-ए के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तथा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के बच्चों का शैक्षणिक सत्र 2020-21 में तक निजी स्कूलों में दाखिला किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इन बच्चों के दाखिले हेतु राज्य के सभी ‘कॉमन सर्विस सैंटर’ में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 मार्च से शुरू की गई है तथा 20 मार्च 2020  तक लिंक 134a-hr.in पर जारी रहेगी। उन्होंने आगे जानकारी दी कि किसी भी प्रकार की पूछताछ के लिए 134-ए की हैल्पलाइन नंबर- 011-40849062 पर कॉल किया जा सकता है।

Related posts

राष्ट्रीय गान के साथ हुआ 36 वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का समापन,राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय रहे मौजूद।

Ajit Sinha

ढेड़ करोड़ की फिरौती:अपहृत 12 वर्षीय बच्चे को हरियाणा पुलिस ने किया सकुशल बरामद, मुठभेड़ में 2 बदमाशों को लगी गोली, 3 पकड़े गए

Ajit Sinha

DHBVN ने कर्मचारियों को दिवाली टोकन गिफ्ट के रूप में दी जाने वाली राशि ₹1000 से बढ़ा कर अब 1500 रुपए कर दिया है।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!