Athrav – Online News Portal
बिहार

मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रैक्टर की जबरदस्त टक्कर में 10 से अधिक लोगों की मौत

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक जबरदस्त सड़क हादसा हुआ है.इस हादसे में 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 4 लोग घायल हो गए हैं. हादसा मुजफ्फरपुर के कांटी प्रखंड में हुआ. यहां पर एक स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई.

टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए. स्कॉर्पियो एनएच-28 पर जा रही थी, तभी ट्रैक्टर से टकरा गई. हादसे में 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.मुजफ्फरपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है. घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी है. स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है. पुलिस के मुताबिक दुर्घटना सरमसपुर हेल्थ केयर के सामने की है. पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है. हादसे में मरने वालों की शिनाख्त की जा रही है.पुलिस ने कहा कि हादसा शनिवार तड़के हुआ है. प्राथमिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि इस दुर्घटना में जो स्कॉर्पियो गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है वह उसका रजिस्ट्रेशन नंबर उत्तर प्रदेश का था.

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को एंबुलेंस में रखकर श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया है. मरने वाले सारे लोग मुजफ्फरपुर के हथौड़ी के रहने वाले थे. पुलिस फिलहाल जेसीबी मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त हुए ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो को हटाने का काम कर रही है. ताकि रोड पर लगे जाम को हटाया जा सके. पुलिस ने घटना की जांच भी शुरू कर दी है.

Related posts

 बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पटना साहिब गुरुद्वारा के कम्युनिटी हॉल में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। 

Ajit Sinha

महिला आयोग पहुंचा अजीबोगरीब मामला: ‘पति के शरीर से बदबू आती है, न तो नहाता है और न ही ब्रश करता है’

Ajit Sinha

दरभंगा ; तालाब में डूबनें से पांच लड़कियों की मौत प्रशासन पीड़ित परिवार को 4 -4 लाख रूपए मुआवजें देने की घोषणा की।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!