Athrav – Online News Portal
हरियाणा

पुलिस कर्मियों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु फील्ड इकाइयों को मास्क, दस्ताने व हैंड सेनिटाइज़र उपलब्ध कराया जाएगा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा पुलिस ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को संभावित कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए फील्ड इकाइयों को एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी करते हुए निर्देश दिया है कि पुलिसकर्मियों को मास्क, दस्ताने और हैंड सैनिटाइज़र जैसे प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट उपलब्ध करवाने के लिए तुरंत कार्रवाई करें।
 
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था)  नवदीप सिंह विर्क ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि सभी पुलिस आयुक्तों, जिला पुलिस अधीक्षकों, बटालियन कमांडेंट्स और अन्य यूनिट प्रभारियों को कहा गया है कि डयूटी पर रहते हुए पुलिसकर्मी अक्सर अन्य व्यक्तियों के निकट संपर्क में आते हैं। इसलिए उन्हे तुरंत मास्क, दस्ताने व हैंड सेनिटाइज़र जैसे प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट तुरंत उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
सभी जिलों में फ्रिसिं्कग, इंटरैक्शन, भीड़ नियंत्रण और अन्य ट्रैफिक ड्यूटी करने वाले सभी पुलिस कर्मियों को तुरंत ऐसे प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट से लैस किया जाना चाहिए। इसके अतिरिक्त, कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण से बचाव के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने की भी सलाह भी दी गई।

Related posts

हरियाणा: देश में चौथे नंबर पर डीएचबीवीएन , सातवें नंबर पर यूएचबीवीएन

Ajit Sinha

भ्रष्टाचार कतई सहन नहीं, दोषी पाए जाने पर भ्रष्ट अधिकारियों की जाएगी नौकरी और उनसे ही होगी वसूली – दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने हरियाणा बिजली वितरण निगम के जेई को  ड्यूटी का सही ढ़ंग से पालन न करने पर किया निलंबित।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!