Athrav – Online News Portal
हरियाणा

बिना किसी खर्च के कालोनियों के घरों के ऊपर से गुजरने वाली खतरनाक 33 के.वी. व 11 के.वी. लाइनों को शिफ्ट किया जाएगा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने कालोनियों के निवासियों से बिना किसी खर्च के कालोनियों या घरों से ऊपर से गुजरने वाली खतरनाक 33 के.वी. तथा 11 के.वी. लाइनों को शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी हरियाणा के विधुत तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन प्रश्नकाल के दौरान पूछे गए  एक प्रश्न के उत्तर में सदन को दी। 



रणजीत सिंह ने सदन को अवगत करवाया कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा 23.92 करोड़ रुपये की लागत से 11 के.वी. की 293 और 33 के.वी. की 33 लाइनों का कार्य पूरा हो चुका है जबकि 11 के.वी. की 243 और 33 के.वी. की 28 लाइनों का कार्य प्रगति पर है।उन्होंने बताया कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा 46.84 करोड़ रुपये की लागत से अब तक 11 के.वी. की 779 खतरनाक लाइनों तथा 33 के.वी. की 25 लाइनों की शिफ्टिंग का कार्य पूरा हो चुका है जबकि 11 के.वी. की 600 खतरनाक लाइनों तथा 33 के.वी. की 12 लाइनों की शिफ्टिंग का कार्य प्रगति पर है।

Related posts

फरीदाबाद: जनता के भीतर बीजेपी के प्रति निकल रहा लोगों का रोष: भूपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

राष्टीय एकता शिविर के दौरान गोल्डन एरो अवॉर्ड्स वितरण में राज्य सभा सदस्य डा. अनिल  जैन ने की शिरकत  

Ajit Sinha

सरकारी नौकरी दिलाने वाले अंतर्राज्यीय रैकेट का खुलासा, क्राइम ब्रांच ने पहुंचाए सलाखों के पीछे

Ajit Sinha
error: Content is protected !!