Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

बल्लभगढ़ नेशनल हाइवे- 2 स्थित गुरुग्राम नहर में एक गाय को बचाने के चक्कर में हरियाणा रोडवेज की एक बस गिरी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: बल्लभगढ़ नेशनल हाइवे 2 स्थित गुरुग्राम नहर में एक गाय को बचाने के चक्कर में हरियाणा रोडवेज की एक बस जा गिरी। घटना के वक़्त बस में सिर्फ ड्राइवर और कंडक्टर मौजूद थे जो बाल बाल बच गए। यह बस हरियाणा परिवाहन की बल्लभगढ़ डिपो की हैं। यह घटना रविवार रात तक़रीबन एक बजे की हैं। 

पुलिस के मुताबिक दिल्ली की तरफ से हरियाणा रोडवेज की एक बस रात तक़रीबन एक बजे रात को तेज रफ़्तार में बल्लभगढ़ की तरफ आ रही थी,जैसे ही वह बस बल्लभगढ़ नेशनल हाइवे 2 गुरुग्राम नहर के निकट पहुंची तो अचानक एक गाय बस के सामने आ गई जिसे बचाने के चक्कर में बस का संतुलन बिगड़ गया और बस का आगे का हिस्सा नहर में गिर गया और उस में डूब गया और पिछला हिस्सा ऊपर की तरफ था।



ड्राईवर और कंडक्टर दोनों ही वक़्त रहते हुए बस के पिछले हिस्से से बाहर निकल आए। पुलिस की माने तो यह बस हरियाणा परिवाहन बल्लभगढ़ डिपो की हैं और रात को ही क्रेन की सहायता से बस को निकाल दिया गया था।  

Related posts

फरीदाबाद: वडोदरा -एक्सप्रेसवे पर तमिलनाडु के कारोबारी व उनके साथी से लूटने के मामले में तीन आरोपित पकडे गए।

Ajit Sinha

नहर में कूदी 19 वर्षीय महिला को ईआरवी डायल 112 के सिपाही रविंद्र ने अपनी जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बाहर निकाला

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र में 3 अलग- अलग स्थानों पर 3 महिलाएं मृत अवस्था में मिली हैं, मचा हड़कंप ।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!