Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने पुलिस को गोली मार कर अपने साथी दो बदमाशों को छुड़ा ले गए, घायल पुलिस को अस्पताल में भर्ती कराया     

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: गुरुग्राम के भौंडसी जेल से मुजरिमों को लाकर फरीदाबाद अदालत में  पेश कर पुलिस बस में ले जा रहे पुलिस कर्मी पर गोली चला कर बदमाशों ने दो कैदियों छुड़ा कर रफू चक्कर हो गए। इस घटना में घायल पुलिस कर्मी को लहूलुहान  अवस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। यह ताजा खबर अब से थोड़ी देर पहले की हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के भौंडसी से पुलिस बस मुजरिमों को लाकर फरीदाबाद के अदालत में एस्कॉर्ट गार्ड में तैनात पुलिस कर्मी पेश कर वापिस भौंडसी जेल ले जा रहे थे जैसे ही पाली चौकी इलाके में पुलिस की बस पहुंची तो हथियार बंद बदमाशों ने बस पर धाबा बोल दिया। बस में तैनात एएसआई जीतेंद्र को गोली मार दी और अपने दो साथी संदीप उर्फ़ काला निवासी राई , सोनीपत व काजू उर्फ़ धन सिंह को लेकर फरार हो गए।



गंभीर अवस्था में एएसआई जितेंद्र सिंह को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जहां पर उसका इलाज चल रहा हैं। इस प्रकरण में पुलिस कमिश्नर के के राव सहित कई अधिकारीयों से जानकारी लेने हेतु  संपर्क किया गया पर किसी ने भी अथर्व न्यूज़ का  फोन नहीं उठाया।  क्यूंकि यह ताजा मामला हैं इस वजह से पुलिस के लोग जांच में जुटी हुई हैं। बताया गया हैं कि सभी बदमाश स्कार्पियो गाडी आए थे। 

Related posts

एडीजीपी नवदीप विर्क ने आज तुरंत प्रभाव से 12 पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं -लिस्ट पढ़े 

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की सब-इंस्पेक्टर सविता का शव रोहिणी के सेक्टर- 11 में एक घर में लटका मिला।

Ajit Sinha

एक शख्स ने अपनी पत्नी और 4 बच्चों की जहरीला पदार्थ खिला कर सनसनीखेज हत्या कर दी, और खुद भी जहर खा लिया, हालत गंभीर।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!