Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

भाजपा सरकार का बजट पूरी तरह से जुमला : लखन सिंगला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: केंद्रीय वित्तमंत्री द्वारा पेश किए गए बजट को आम आदमी विरोधी करार देते हुए फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लखन सिंगला ने कहा कि इस बजट में किसी भी वर्ग को राहत नहीं दी गई है बल्कि आंकड़ों की जादूगरी करके केवल धनाढ्य वर्ग को लाभ पहुंचाने का काम किया है। यहां जारी एक प्रेस बयान में लखन सिंगला ने कहा कि बजट व्यापारी, मजदूर, किसान, कमेरे वर्ग को कोई राहत नहीं मिली है बल्कि सरकार ने आम आदमी को दी गई 100 छूटों से 70 छूट वापिस लेकर गरीबों के साथ अन्याय करने का काम किया है।



उन्होंने कहा कि यह बजट पूरी तरह से आधारहीन है और कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के लिए भी इस बजट में कोई राहत नहीं दी गई है, जहां व्यापारी नोटबंदी, जीएसटी जैसे काले कानूनों के बाद धंधा चौपट हो गया था और इस बजट से उन्हें काफी उम्मीदें थी परंतु इस बजट से उन्हें निराशा ही मिली है। श्री सिंगला ने कहा कि भाजपा सरकार का यह बजट केवल जुमला बजट है और इस बजट में गरीब व आम आदमी को कोई राहत प्रदान नहीं दी गई है और इस बजट यह साबित हो गया है कि भाजपा केवल पूंजीपतियों की पार्टी है, उसे आम आदमी से कोई सरोकार नहीं है। 

Related posts

प्रत्येक बूथ पर अलर्ट रहें कार्यकर्ता, फर्जी अफवाहों से बचने और अंतरात्मा की आवाज पर मतदान करने की अपील की: विजय प्रताप 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: युवाओं को नई उभरती प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों के लिए होना होगा तैयार-बंडारू दत्तात्रेय

Ajit Sinha

तिगांव में बड़ी कार्रवाई, ड्यूटी मजिस्ट्रेट करवाएंगे विकास कार्य, ढील देने वाले अधिकारियों पर होगा आपराधिक केस – डीसी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!