Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

गोली चलाने से पहले शख्स ने किया था Facebook Live, कहा- शाहीन बाग… खेल खत्म

नई दिल्ली: जामिया में फायरिंग करने वाला शख्स ग्रेटर नोएडा का रहने वाला है। जामिया से राजघाट तक मार्च के दौरान गुरुवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब एक शख्स  ने फायरिंग कर वहां लोगों में दहशत फैला दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह गिरफ्तार शख्स यूपी के ग्रेटर नोएडा का रहने वाला है। पुलिस की बात करें तो यहां पुलिस ने तुरंत मामले में एक्शन लेते हुए गोली चलाने वाले शख्स को हिरासत में ले चुकी है। फिलहाल आरोपी से दिल्ली पुलिस पूछताछ कर रही है।

मीडिया में आ रही अपुष्ट खबरों के मुताबिक गोली चलाने वाला शख्स बारहवीं की पढ़ाई कर रहा है। स्कूल के सर्टिफिकेट के मुताबिक वह नाबालिग है। गोली चलाने वाला शख्स ने गोली चलाने से पहले फेसबुक लाइव में लिखता है यह मेरी अंतिम यात्रा। मुझे भगवा में लें जाएं और जय श्री राम के नारे के हों। शख्स ने गोली चलाने से पहले प्रदर्शन के बीच से ही फेसबुक लाइव भी किया था। जामिया में गोली चलाने वाले ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा था, ‘शाहीन भाग… खेल खत्म।’ जानकारों के मुताबिक उसके फेसबुक पोस्ट से उसकी मनोदशा का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह शख्स किसी भी हाल में मरने-मारने के इरादे से आया था।



इधर, डीसीपी साउथ ईस्ट दिल्ली चिन्मय बिस्वल ने बताया, जामिया मिल्लिया में फायरिंग के दौरान छात्र के बाएं हाथ में गोली लगी है। डॉक्टरों के अनुसार घायल छात्र खतरे से बाहर है। पकड़े गए शख्स से पूछताछ की जा रही है। जामिया में गोलीबारी करने वाले शख्स ने घटना से पहले फेसबुक लाइव कर लोगों को दिया था खेल खत्म करने का संदेश। हालांकि यह भी पता चला है कि उसने घटना से पहले फेसबुक पर कुछ पोस्ट भी की थीं जिसमें वह बदला लेने की बात कहा है।

Related posts

रेलवे में टीटीई की नौकरी लगवाने के और शस्त्र का लाइसेंस बनाने के नाम पर ठगी करने वाला ठग गिरफ्तार, लाखो की ठगी कर चुका है

Ajit Sinha

कपडे खरीदने गए दो दोस्तों पर बीच बाजार में चाकू मार कर एक दोस्त सनसनीखेज हत्या और दूसरे दोस्त को घायल, अरेस्ट।

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी ने वेस्ट बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने 13 उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी की हैं-पढ़े

Ajit Sinha
error: Content is protected !!