Athrav – Online News Portal
खेल

टीटीएफआई के प्रेसिडेंट दुष्यंत चौटाला ने सीनियर नेशनल व इंटर स्टेट टेबल टेनिस प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
हैदराबाद/चंडीगढ़: सोमवार को टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट एंव हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने 27 जनवरी से 2 फरवरी तक हैदराबाद में आयोजित 81वीं सीनियर नेशनल व इंटर स्टेट टेबल टेनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर तेलंगाना स्पोर्ट्स अथॉरिटी के चेयरमैन वेंकटेश्वर रेड्‌डी समेत टेबल टेनिस खेल से जुड़े कई बड़े खिलाड़ी उपस्थित रहे।



इस प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए टीटीएफआई के प्रेसिडेंट दुष्यंत चौटाला ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का मकसद देश में टेबिल टेनिस खेल को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का लाभ आने वाले समय में जरूर देखने को मिलेगा क्योंकि इस प्रतियोगिता के जरिए टेबल टेनिस से जुड़े खिलाड़ी और उभर कर सामने आएंगे।

Related posts

फरीदाबाद: खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत आज मैडल की खान बन चुका हैं हरियाणा – विपुल गोयल।

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के खिलाड़ियों की माताओं को किया सम्मानित।

Ajit Sinha

केन्द्रीय खेल एवं युवा कार्यक्रम राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!